Hanuman Chalisa

अनूठा होटल, जहां महिलाएं ही संभालती हैं पूरा काम

Webdunia
शुक्रवार, 14 जून 2019 (16:49 IST)
इंदौर। शहर के मिल एरिया इलाके में एक ऐसे होटल की शुरुआत हुई है, जहां पूरा काम महिलाएं ही संभालेंगी। 'नायरा' नामक इस होटल में काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं गरीब तबके से आती हैं। 
 
इस होटल की शुरुआत भी अनूठे तरीके से हुई। यहां अनाथ आश्रम के बच्चों को बैंडबाजे के साथ बग्घियों पर बैठाकर लाया गया। उन्होंने ही इस होटल का शुभारंभ किया। इन सभी को नाश्ता करवाया गया।  
 
होटल की संचालक सीमा सिंह ने बताया, इस होटल में मैनेजर से लेकर साफ-सफाई आदि सभी काम महिलाएं ही करेंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 28 महिलाएं कार्यरत हैं। भविष्य में इनकी संख्‍या 35 तक हो सकती है। होटल कर्मचारियों में मैनेजर और कुक को छोड़कर शेष गरीब तबके से ही आते हैं। 
सीमा ने बताया कि उनके पति सराफा में चाट का ठेला लगाते हैं। वहीं से होटल खोलने का विचार आया। होटल की सबसे अहम डिश ड्रायफ्रूट पावभाजी रहेगी। उन्होंने बताया कि हम प्रॉफिट कम रखेंगे और क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

नवीनतम

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, 60 घायल

US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन भी ईरान के 6 राज्यों में की बमबारी, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव

जर्मनी: 23 सालों में सबसे जानलेवा रहा जून का महीना

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख