इंदौर में निगमकर्मी की हत्या के मामले में एक हिरासत में

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (23:26 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज सुबह हुई एक निगमकर्मी शुभम कुशवाह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया हैं और इधर निगम उपायुक्त ने पुलिस पर सहयोग न करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को ही हत्याकांड के लिए जिम्मेदार बताया हैं। इंदौर महापौर द्वारा मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और परिजनों को 2 लाख रुपए देने की आश्वासन दिया गया हैं।   
       
नगर पुलिस अधीक्षक अजय जैन ने बताया कि सुबह आवारा पशुओं को पकड़ने गए इंदौर नगर निगम के दल पर पशुपालकों ने हमला कर दिया गया। इस दौरान नंदानगर निवासी एक निगम कर्मी शुभम कुशवाह (37) की हत्या कर दी गई। मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। वही एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अकसर आवारा पशु पालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने पहुंची निगम टीम को स्थानीय पुलिस का सहयोग नही मिलता। उन्होंने हीरानगर थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि आज सुबह भी उनसे सुरक्षा हेतु साथ चलने एवं बल दिए जाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने बल उपलब्ध नहीह कराया। उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
    
शुभम के पिता राजेश कुशवाह बताया मेरे बेटे की हत्या निगम के अधिकरियो की लापरवाही से हुई हैं। बगैर पुलिस बल के संवेदनशील क्षेत्र में निगम को कार्यवाही नही करनी थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की हैं।
          
नगर निगम की महापौर श्रीमती मालनी गौड़ ने बताया कि वे फिलहाल भोपाल में ही हैं। उन्होंने कहा घटना की संपूर्ण जानकारी से मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को अवगत कराया हैं। उन्होंने कहा कि घटना में लापरवाह और दोषी आरोपियों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौड़ ने आश्वासन दिया है कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को निगम में नौकरी दी जाएगी। साथ ही परिजनों को तत्काल दो लाख रुपए दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More