suvichar

30 साल तक ही जिंदा रहूंगा, इंदौर के होटल मालिक ने लिखकर दी जान

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (10:49 IST)
Indore Crime News: इंदौर में एक होटल व्यवसायी ने स्वयं को गोली मारकर खत्म कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मारुति नगर में होटल व्यवसायी आदित्य शर्मा ने अवैध पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली। आत्महत्या से पूर्व आदित्य ने 7 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था। उसने दरवाजे, टीवी और वार्डरोब पर भी सुसाइड नोट चस्पा किए थे।
 
एक पन्ने पर लिखा कि सबसे पहले राजू भैया (कांग्रेस पार्षद) को फोन लगाना। दोपहर 2.30 बजे आदित्य ने वॉट्सएप पर स्टेट्स लगाया था। आत्महत्या के पूर्व मोबाइल और वाईफाई का पासवर्ड भी लिखा था।
 
टीआई पप्पूलाल शर्मा के अनुसार 30 वर्षीय आदित्य शर्मा का शव कमरे में पलंग के पास पड़ा मिला है। रूम में पिस्टल भी मिली जिससे आदित्य ने गोली मारी है। गोली कनपटी पर दाईं तरफ मारी गई है। आदित्य ने जो पर्चे चस्पा किए हैं, उन पर लिखा कि सारे गेट मैं स्वयं खोलकर सोया था। नीली थैली में कुछ उपहार है, जो मैं गोआ से लेकर आया था। एक मंकू और एक सन्नी के घर का है। बाकी दोस्तों के नाम है।
 
यह लिखा था सुसाइड नोट में: मैं आदित्य शर्मा पूरे होश में स्वयं के निजी हथियार से गोली मारकर जीवन समाप्त कर रहा हूं। मैंने 8 साल पूर्व ही सोच लिया था कि 30 साल तक ही जिंदा रहूंगा। स्वयं की इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। किसी को परेशान न किया जाए। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। मेरे मरने के बाद मेरे शव को अग्नि दोस्त ही देंगे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

इंदौर में नगर निगम के उपचुनाव स्थगित, आयोग पहुंचा वोटर लिस्ट विवाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

अगला लेख