Indore News : मुर्गे की बांग से गड़बड़ाई नींद, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पड़ोसी

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (14:59 IST)
इंदौर। Indore News  एक वक्त मुर्गे की बांग भोर होने का संदेश देती थी और लोग नींद से जाग जाया करते थे, लेकिन आज मुर्गे की बांग लोगों को परेशानी पहुंचाती है और मामला थाने तक पहुंच जाता है। इंदौर में जब एक पड़ोसी के मुर्गे की बांग से सुनकर नींद से जागे डॉक्टर साहब मुर्गे और उसके मालिक की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। डॉक्टर साहब ने पुलिस से अपील की कि इस समस्या का निवारण कराया जाए, इस पर पुलिस द्वारा थाने बुलाकर समझाइश दी गई, तब जाकर मामला शांत हुआ।
 
खबरों के मुताबिक शहर के सिल्वर एंक्लेव निवासी डॉ. आलोक मोदी की शिकायत पर पड़ोसी वंदना विजयन के खिलाफ पुलिस ने धारा 138 के तहत पब्लिक न्यूसेंस की धारा में प्रकरण दर्ज कर उसे समझाइश के लिए थाने बुलाया। 
 
महिला वंदना विजयन ने अपने घर पर सिर्फ मुर्गे ही नहीं पाले हैं, बल्कि चार कुत्ते भी रखे हैं। डॉक्टर ने शिकायत में पुलिस को बताया कि देर रात हॉस्पिटल से घर लौटते हैं। बड़ी मुश्किल से उन्हें नींद आती है और तड़के ही पड़ोसी के घर में पले मुर्गे बांग देना शुरू कर देते हैं। इससे उनकी नींद में खलल होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

US में ब्याज दरें घटने के मायने, क्‍या भारत में पड़ेगा कोई असर?

हरियाणा भाजपा का घोषणापत्र, MSP पर 24 फसलों की खरीदी, हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

राष्ट्रपति ने उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई

अगला लेख
More