मुर्मू से पहले भी भारत के एक राष्ट्रपति का ओड़िशा से रह चुका है नाता

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (23:27 IST)
बेरहामपुर (ओडिशा)। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी ने देश के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि की यादें ताजा कर दी हैं क्योंकि उनका भी ओडिशा से नाता था। गिरि का जन्म और लालन-पालन गंजम जिले के बेरहामपुर शहर में हुआ था।
 
गिरि 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक राष्ट्रपति रहे थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद 1975 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रपति चुनाव (1969) में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी को हराया था। गिरि 1967 से 1969 तक देश के तीसरे उप राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निधन के बाद गिरि तीन मई 1969 से 20 जुलाई 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे थे।
 
खल्लीकोट कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद वह यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन से कानून की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड गये थे।
 
बेरहामपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जेके. बारला ने कहा कि हालांकि गिरि का जन्म और लालन-पालन बेरहामपुर में हुआ था, लेकिन उनकी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र तत्कालीन मद्रास प्रांत रहा था और वह केंद्रीय श्रममंत्री रहे थे।
 
राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक बारला ने बताया कि उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के रहने वाले थे जो बेरहामपुर में बस गए थे। वे पेशे से अधिवक्ता थे और राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते थे। उन्होंने बताया कि गिरि का जन्म जिस मकान में हुआ था उसे अब एक कन्या उच्च विद्यालय में तब्दील कर दिया गया है।
 
बेरहामपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जयंत महापात्रा ने कहा कि हम एक ओडिया और मयूरभंज जिले की एक आदिवासी महिला के देश का राष्ट्रपति बनने की संभावना को लेकर बहुत खुश हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बुल्डोजर एक्शन पर लगाई रोक

पिछले 10 वर्षों में जॉबलॉस ग्रोथ, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

पीएम मोदी बोले, मेरे गणेश पूजन में भाग लेने पर कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भड़के

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

अगला लेख
More