15 अगस्त विशेष : निखर रहे हैं ध्वज के तीनों रंग...

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
हर पल निखर रहा है, हर रंग तिरंगे ध्वज का।
उपलब्धियों से संवर रहा है, हर रंग तिरंगे ध्वज का ।।1।।


 
सीमाओं पर सख्ती, आतंकी शक्तियों का पुरजोर दमन।
बढ़ा रहा नित-नव मनोबल, सेनाओं का सशक्तीकरण।।
 
रॉकेट, मिसाइल, उपग्रह प्रेषण में, इसरो के कमाल।
अणु ऊर्जा, डिजिटल-क्रांति, दूरसंचार में उपलब्ध्यिां बेमिसाल।।
 
ये सब केसरिया रंग की निखार रहे शान हैं ।।2।।
 
अमेरिका, यूरोप, इंग्लैंड, मध्यपूर्व, अफ्रीका, जापान से मैत्री संबंध।
विदेशी उपक्रमियों को आमंत्रण, निवेश के अगणित अनुबंध।। 
 
कूटनीतिक सफलताएं, विश्वशांति के लिए भरपूर योगदान।
विनम्र अंतरराष्ट्रीय सकारात्मक सहयोग बने हमारी पहचान।
 
ये सब श्वेत रंग का बढ़ा रहे मान हैं ।।3।।
 
स्थिर-सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, समुन्नत खेती के संवर्द्धक प्रयास।
अनुकूल मानसून से भरपूर फसलों का सुखद आभास।।
 
कालेधन पर प्रभावी अंकुश, कर-व्यवस्था का युक्तियुक्तकरण।
निवेशों का प्रोत्साहक, वित्तीय रीति-नीति का हर एक चरण।।
 
विश्व मंदी में भी सुस्थिर अर्थव्यवस्‍था, बनी हमारी पहचान है।
ध्वज के हरे रंग में निहित अब, समृद्धि की अनंत संभावनाओं का वरदान है ।।4।।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

AI से नौकरियों की आएगी बाढ़, क्या बोले एक्सपर्ट्‍स

BRICS से रूस समेत पूरी दुनिया को PM मोदी का बुद्ध वाला संदेश, बोले- युद्ध नहीं बातचीत से हो समाधान

Maha Kumbh Mela: महाकुम्भ मेले में जन केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रशिक्षण ले रही यूपी पुलिस

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

चक्रवात दाना का बाहरी बैंड पूर्वी तट से टकराया, ओडिशा में तेज बारिश

अगला लेख
More