biodatamaker
✕

40 की उम्र पार बरकरार रखना है चेहरे का निखार, तो लगाएं ये फेस पैक

Webdunia
महिलाएं उम्र के 40 साल पार करने के बाद भी अपने चेहरे का निखार बरकरार रख सकती हैं, बशर्तें उन्हें पता हो कि कौन सा फेस पैक उन्हें लगाना चाहिए। आइए, आपको बताएं आपके चेहरे के निखार के लिए बेहतरीन फेस पैक। 
 
वैसे तो आपने कई तरह के फेस पैक लगाए होंगे लेकिन अब आलू का फेस पैक चेहरे पर आजमाएं, आपको यकीनन हैरान कर देने वाले नतीजे मिलेंगे। चेहरे के दाग-धब्बे हो, कोई निशान हो, टैनिंग हो या आंखों के नीचे बने काले घेरे, इन सभी को ठीक करने में आलू का फेस पैक आपके बहुत काम आएगा।

ALSO READ: आईलाइनर के ये ब्यूटी हैक्स आपको शायद ही पता होंगे, जरूर पढ़ें
 
आइए, जानते हैं आलू के 3 प्रकार के फेस पैक -
 
1. आलू-अंडे का फेस पैक :
 
आधे आलू को काटकर इसका रस निकाल लें, अब इसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाकर रखें फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक-दो बार दोहराएं। इस फेस पैक से चेहरे के खुले रोमछिद्र भी बंद होने लग जाएंगे।
 
 
2. आलू-हल्दी का फेस पैक :
 
इसके लिए आधे आलू को पीसकर उसमें एक चुटकी हल्‍दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धोएं। इस फेस पैक को नियमित लगाने से आपकी त्‍वचा का रंग साफ होने लगेगा।
 
3. आलू-दूध से बना फेस पैक :
 
आधे आलू के रस में दो चम्‍मच कच्‍चा दूध मिलाएं और इस घोल को अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 20 मिनट चेहरे पर रखने के बाद धो लें। हफ्ते में दो-तीन बार इसे दोहराएं, चेहरे पर फर्क आपको साफ नजर आने लगेगा।

ALSO READ: दूध के ये 9 'ब्यूटी सीक्रेट' आपको शर्तिया नहीं पता होंगे...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

अगला लेख