dharma sangrah
✕

सर्दी-खांसी भगाना है तो पिएं अदरक, शहद और नींबू से बना ये होममेड कफ सिरप

Webdunia
अगर आपको बदलते मौसम का असर बहुत जल्दी होता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्या की चपेट में तुरंत आ जाते हैं, तो हम आपको घर पर ही ऐसा कफ सिरप बनाना बता रहे हैं जो आसानी से सर्दी-जुकाम को खत्म करने में मदद करेगा। साथ ही इस होममेड कफ सिरप को बनाना सीखने के बाद आपको बार-बार सर्दी-खांसी होने पर बाजार से सिरप नहीं लाना पड़ेगा।  
 
अदरक, शहद और नींबू से बना कफ सिरप बनाने के लिए आपको चाहिए - 
 
* एक चौथाई कप कटा हुआ अदरक
* एक कप अनप्रोसेस्ड शहद
* दो चम्मच लेमन जेस्ट
 
कफ सिरप बनाने की विधि -
 
1 लेमन जेस्ट बनाने के लिए नींबू के छिलकों को इकट्ठा करे लें।
 
2 अब एक पैन व कढ़ाई में एक कप पानी, अदरक के टुकड़े और लेमन जेस्ट यानी कि नींबू के छिलके डालकर 5 मिनट तक उबालें। फिर इस मिश्रण को छान लें। 
 
3 अब खाली हुए पैन में शहद डालकर धीमी आंच पर गर्म करें, लेकिन ध्यान रहे कि शहद में उबाल नहीं आना चाहिए। 
 
4 जब शहद गर्म हो जाए तो उसमें छानकर रखा गया मिश्रण मिला दें। इसके बाद छीले हुए नींबू का रस भी मिलाकर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं। 
 
5 अब इसे ठंडा होने दे, आपका होममेड कफ सिरप तैयार है।

ALSO READ: हार्ट की नलियों से कोलेस्ट्रॉल कम करेगी यह 1 घरेलू दवा, जानिए बनाने की विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख