Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सौन्दर्य निखारने के लिए चीनी है बड़े काम की चीज.. पढ़ें 5 घरेलू नुस्खे

हमें फॉलो करें benefits of sugar in beauty
चीनी केवल खाने की ही मिठास नहीं बढ़ती, यह आपकी खूबसूरती भी कई गुना बढ़ा देती है बशर्ते आपको चीनी के इस्तेमाल से सौन्दर्य निखारने के उपाय पता हो। तो आइए, जानते हैं कि कैसे चीनी का इस्तेमाल कर आप सौन्दर्य निखार सकते हैं -
  
1. चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए आप चीनी का उपयोग कर सकते हैं। थोड़ी सी चीनी में नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाएं और अब इस मिश्रण को हल्के हाथ से चेहरे या अन्य जगह जहां पर डेड स्कीन हो, वहां पर मसाज करें।
 
2. यदि आपको चेहरे पर ग्लो लाना है तो आप थोड़ी सी चीनी में कॉफी पॉवडर मिलाएं। अब इससे चेहरे की मसाज करें।
 
3. यदि आपको शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स या निशान हैं तब आप चीनी में थोड़ा शहद, कॉफी व बादाम का तेल मिलाकर लेप बना लें। अब इस लेप को निशान वाली जगह पर लगाएं।
 
4. चीनी से घर पर ही वैक्स तैयार किया जा सकता है। चीनी में नींबू का रस मिलाकर गर्म करें। अब इसे हल्का गुनगुना हो जाने पर शरीर के उन हिस्सों पर लगा लें जहां अनचाहे बाल हों। अब त्वचा पर लगे इस वैक्स को पट्ट‍ियों से खिंच दें। इससे अनचाहे बाल भी साथ में निकल जाएंगे।
 
5. चीनी से होंठ को गुलाबी बना सकते हैं। पिसी हुई शक्कर में नारियल तेल और नींबू का रस मिलाकर होंठों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाजार में आई है केले की बहार, क्या आप जानते हैं इसके 16 गजब के फायदे