चूहों के आतंक से परेशान हैं? 7 घरेलू नुस्खे अपनाएं और चूहों से पीछा छुड़ाएं

Webdunia
शायद ही कोई ऐसा हो जिसने अपने घर में कभी चूहे से सामना न किया हो। कई बार तो घर में आए दिन ही चूहे घूमते दिख जाते हैं। चूहे घर की चीजों को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही अगर कोई खाने-पीने की चीज उनके संपर्क में आई जिसे आपने बाद में खा लिया हो तो  इंफेक्शन और बीमार होने का खतरा होता है, सो अलग। ऐसे में चूहों को घर से बाहर निकालना बहुत जरूरी हो जाता है।
 
वैसे अब तो त्योहारों का सीजन भी आ गया है और आपने घर की साफ-सफाई शुरू कर ही दी होगी। तो आइए, आपको ऐसे कुछ घरेलू तरीके बताते हैं जिन्हें आजमाकर आपके घर से चूहे भी साफ हो जाएंगे और आपको इनसे छुटकारा भी मिलेगा- 
 
1. प्याज की गंध बहुत तीखी होती है जिसे चूहे सहन नहीं कर पाते है। आपके घर में जहां भी आपको अक्सर चूहे दिखाई देते हो, वहां आप प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें। इसकी गंध से चूहे घर छोड़कर चले जाएंगे।
 
2. जब कंघी करते हुए कभी आप बाल टूटे तो इन्हें फेके नहीं, बल्कि चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।
 
3. गोबर को भी चूहों के बिलों के पास रख सकते है, इसे खाने के बाद चूहे पेट के संक्रमण से मर जाते हैं।
 
4. तेजपत्ता की मीठी खुश्‍बू चूहों को अपनी ओर खींचती है और इसे खाते ही वे मर जाते हैं।
 
5. चूहे जहां से घर में घुसते है वहां आप पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए या पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं। पुदीने की गंध से चूहे घर के अंदर घुस नहीं पाते है।
 
6. सभी जानते हैं बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। आप घर में बिल्‍ली भी पाल सकते है।
 
7. काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।

ALSO READ: किराने की ये 7 चीजें जिन्हें आपको MRP पर कभी नहीं खरीदना चाहिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More