होली के चटपटे-अटपटे टिप्स

होली की हुड़दंग

Webdunia
हर होली में सर्वाधिक महत्व आग, फाग व राग का होता है। आग यानी होली जलाने के लिए लकड़ी और लकड़ी के लिए चंदा, अस्तु चंदे की उगाही भी एक माह पूर्व आरंभ कर देनी चाहिए।
 
होली खेलने से पूर्व तैयारियों में सर्वप्रथम एक दिन पूर्व फटे हुए या जिन्हें पहनते उकता गए हैं, उन कपड़ों को हवा, धूप, पानी दिखा, आसानी से पहचान वाली जगह पर तह करके रख दें और अगर चिथड़े मिल जाएं तो बेहतर होगा, क्योंकि होली में चिथड़े, तार-तार हुए या बहुत अधिक गंदे कपड़े अधिक उपयुक्त होते हैं।
 
गर कपड़े तार-तार न हुए तो आजकल के हुरियारे उन्हें तार-तार कर देते हैं।
 

* होली में चूंकि रंगों का महत्व है इसलिए सस्ते से सस्ते कभी न निकलने वाले (चमड़ी खरोचने के बाद भी) होली का वैभव बरकरार रखने वाले, घोर काले, घने हरे जैसे रंगों की जुगाड़ बहुत पहले ही कर लें, ताकि पहली मुलाकात में हुरियारों पर कीचड़ पानी व धूल का प्रयोग न करना पड़े। वैसे सफेद, कोलतार कालिख तथा काला मुंह करने वाला पदार्थ अधिक उपयुक्त होता है।

* होली की हुड़दंग में बजने वाली चंग पर फाग के साथ श्लील गीतों को अश्लील राग में और अश्लील गीतों को श्लील राग में गाया जाए, तो होलिकोत्सव का मजा कई गुना हो जाता है। हुरियारों को ऐसे साहित्य की रचना होली के दूसरे दिन से ही अगली होली के लिए आरंभ कर देना चाहिए।

* होली का पर्व हिन्दी माहों के अंतिम माह में आता है और कहा भी जाता है- अंत भला तो सब भला। इसलिए येन-केन प्रकारेण अपना हर किस्म का भला, हर होली के पूर्व या बाद में कर लेना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है आज का दिन आपके लिए, पढ़ें 21 सितंबर का दैनिक भविष्यफल

16 shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष में महाभरणी का है खास महत्व, गया श्राद्ध का मिलता है फल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

अगला लेख
More