लघुकथा- गलतफहमी

Webdunia
ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”                                               
भाभी ने फिर वही उलाहना दिया,'' आप से पराए अच्छे हैं, जिन्होंने ने बुरे वक्त में हमारी सहायता की थी। ''
'' हां भाभी, मैं भी यही चाहता था।''

'' हां हां, मुझे पता है, आप क्या चाहते थे। हम भीख मांगे, अपनी जमीन आप के नाम कर दें।''
'' वह तो आप ने अब भी उस ट्रस्ट के नाम पर की है।''
'' हां की है। उस ट्रस्ट ने हमारी सहायता तब की थी, जब इसके पापा एक दुर्घटना में शांत हो गए थे। मगर, उस ट्रस्टी से मैं आज तक नहीं मिली।'' भाभी ने यह कह कर मुंह बनाया, ''आप से इन का वह पराया दोस्त अच्छा है जिस ने हमें ट्रस्ट से सहायता दिलवाई थी। उसी की बदौलत आज मेरा बेटा एक सफल व्यापारी है।''
'' मैं भी यही चाहता था भाभी, यह आत्मनिर्भर बनें, किसी की सहायता के बिना।''
'' रहने दीजिए। आप की निगाहें तो हमारी जमीन पर थी। उसे हड़पना चाहते थे,'' भाभी ने यही कहा था कि किसी ने दरवाजे की घंटी बजाई।
उन्होंने दरवाजा खोला तो चौंक गई,'' अरे भाई साहब आप! आइए-आइए। इन से मिलिए, ये कहने मात्र के लिए मेरे देवर हैं।'' 
फिर भाभी अपने देवर की ओर घुम कर बोली,'' और देवरजी! ये इन के वही दोस्त है जिन्होंने हमारी बुरे दिनों में सहायता की थी।''
तभी आंगुतक ने हाथ जोड़ते हुए कहा'' अरे ! सरजी आप !'' फिर माला टंगी तस्वीर की ओर इशारा कर के कहा, '' ये आप के भाई थे ?''
'' जी हां।''
तभी भाभी बोली,'' आप इन्हें जानते हैं ?''
'' हां। ये वही ट्रस्टी हैं, जिन्होंने गोपनीय रूप से ट्रस्ट बना कर आप की जमीन पर, आप का कारखाना खोलने में मदद की थी।''
यह सुनते ही भाभी संभल नहीं पाई। धड़ाम से सौफे पर बैठ गई।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

अगला लेख
More