मां पर लघुकथा : उपकार

Webdunia
वंदना पुणतांबेकर      
 
आश्रम में अपनी बची जिंदगी गुजार रही केतकी बगीचे में बैठी समय व्यतीत कर रही थी। आंखों का धुंधलापन अब उनकी कमजोरी बन गया था। उसने धुंधली आंखों से देखा कि मुन्नी बगीचे में पानी देते हुए रो रही थी।
 स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। फिर भी उसे समझ आ गया।
 
 वह मुन्नी को आवाज देकर बोली- "मुन्नी इधर आओ, क्यों रो रही हो...?
 
"दीदी,मेरी बेटी बीमार है,बुखार से तपे है,सेठ ना एडवांस देत, ना छुट्टी,...!
 
" कोई बात नहीं,सुन तो जरा इधर आ।
 
 कहते हुए उसे अपने पास बुलाया और अपने हाथ में पहनी सोने की अंगूठी उतार कर उसे देते हुए बोली - "यह ले,जाकर बेटी का इलाज करवा, मैं तो अपने परिवार को कोरोना में खो चुकी हूं,लेकिन तुम अपने परिवार को संभालो।
 
कहते हुए उसके हाथ से पानी का पाइप लेकर बगीचे में पानी डालने लगी।
 
 मुन्नी केतकी के पैरों पर झुक गई। उसकी आंखों से आंसुओं की बारिश होने लगी।
 
केतकी उसे धुंधली आंखों से देखते हुए बोली- "अब मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है, कितने दिनों की मेहमान हूं क्या पता...! तुझे तो अभी बहुत जीना है,परिवार भी देखना है। मैं भी एक मां थी तेरी मजबूरी समझती हूं। 
उसकी आंखें धुंधली जरूर हो गई थी लेकिन उसके मन की आंखों की चमक देख मुन्नी कृतज्ञ हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More