वसंत पंचमी पर कविता : मन-मनोहारी हुई वसुंधरा

प्रीति दुबे
नीलाभ व्योम,पुलकित है रोम ,
धरिणी लावण्य हुई सुंदरा।
 स्वर्णिमपर्णा, प्रकृति है मोद ,
मन-मनोहारी हुई वसुंधरा।
 
फूटा विहान दृग खोल वृंद,
आलोकित पीली हुई धरा।
खिला अंग-अंग ,आया बसंत 
उषा की ‘प्रीत’हुई मुखरा।
 
रक्तिम सरसिज ,विहसित मुखरित,
सुकुमार कली हुई स्वर्णलता।
अरुणाभ क्षितिज,द्रष्टा विस्मित,
अलि गूँज हुई मधुरा-मधुरा।
 
मंजरी व्याप्त,वल्लरी संग 
सुरभित समीर हुई चंचला।
प्रस्फुटित कुसुम, वसुधा संभ्रांत,
नूतन ऋतु नव हुई कोंपला।
 
पल्लवित शाख़ तरु का संगम,
पादप तरुण ज्यों होने चला।
उल्लसित विहग मन में अनुराग ,
कूँजत  कानन में कोकिला।
 
है साथ कंत ,संग श्रांत वन ,
जैसे रहस्य कोई उज्जवला 
रंगी प्रेम रंग मन में उमंग,
मनवा की “प्रीत” हुई चंचला।
 
प्रीति दुबे 'कृष्णाराध्या'  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन बनाएं ये 5 स्पेशल मिठाइयां, नोट करें रेसिपी

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

करवा चौथ पर 10 लाइन निबंध हिंदी में | Karva chauth par nibandh 2024

करवा चौथ की सरगी के लिए ये है हेल्दी और टेस्टी थाली

सभी देखें

नवीनतम

त्योहार पर बाजार में मिलावटी पनीर की भरमार, घर पर ऐसे करें असली और नकली पनीर की पहचान

करवा चौथ के दिन कौन-से तेल का दीपक जलाना माना जाता है शुभ

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

क्या आप भी हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं तो जरूर करवाएं ये 3 टेस्ट

क्या आपके शरीर में भी रहती है खून की कमी तो आजमाएं ये 5 हैक्स

अगला लेख
More