Hanuman Chalisa

दोहे : गुटका पान चबाय के, लोग दिखाते शान...

सुशील कुमार शर्मा
दोहे
 
तम्बाकू मुंह में रखें, आती मौत करीब।
अपने पीछे छूटते, बनते लोग गरीब।
 
गुटका पान चबाय के, लोग दिखाते शान।
सिगरेटों की आग में, टूटे सब अरमान।
 
लतें तम्बाकू से भरी, बहुत बुरी श्रीमान।
कैंसर कोढ़ बुलाय के, लोग गंवाएं जान।
 
जीवन ये अनमोल है, नशा बिगाड़े बात।
तन-मन को जर्जर करे, घर में दुख बरसात।
 
पान-तम्बाकू छोड़कर, काम करो तुम नेक।
जीवन सुखद बनाय के, खुशियां चुनो अनेक।
 
 

*कुंडलियां*
 
गुटखा-पान चबाय के, लोग दिखाते शान।
सिगरेटों की आग में, टूटे सब अरमान।
 
टूटे सब अरमान, कैंसर द्वार को ताके।
हृदयरोग तड़पाय, मौत आंखों में झांके।
 
कह सुशील कविराय, नशा देता है झटका।
नशा नाश का मूल, मत चबा खैनी-गुटखा।

 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर भारत का रुख सही

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

अगला लेख