हाइकु रचना : होली, रंग, गुलाल

सुशील कुमार शर्मा
कान्हा की होरी
संग है राधा गोरी
रंगी है छोरी।


 
होली के रंग
साजन सतरंग
चढ़ी है भंग।
 
हंसी-ठिठौली
हुरियारों की होली
भौजी है भोली।
 
भीगा-सा मन
प्रियतम आंगन
रंगी दुल्हन।
 
शर्म से लाल
हुए गुलाल गाल
मचा धमाल।
 
रिश्तों के रंग
खुशी की पिचकारी
भौजी की गारी।
 
राधा है न्यारी
सखियों के संग में
कान्हा को रंगा।
 
मौर रसाल
दहके टेसू लाल
गाल गुलाल।
 
केसरी रंग
राधा के गोरे अंग
कृष्ण आनंद।
 
बृज की बाला
कान्हा ने रंग डाला
मस्ती की हाला।
 
गाल गुलाल
चुनरी भयी लाल
रंगा जमाल।
 
ब्रज की होरी
कान्हा रंग रसिया
मन बसिया
 
फागुन सजा
अब आएगा मजा
मृदंग बजा।
 
महंगे रंग
गरीब कैसे खेले
होली बेरंग।
 
सफेद साड़ी
इंतजार करती
सत रंगों का।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

कमला हैरिस को वोट देने से हिचकिचा रहे भारतीय अमेरिकी नागरिक, जानें क्यों

अगला लेख
More