शरद पूर्ण‍िमा पर कविता : बहकता शरद

Webdunia
डॉ. निशा माथुर
 
महक महक मालती-सा, हिचकोले जिया
कनखियों से देखे, हौले-हौले बोले पिया
चंचल चुलबुली चांदनी, आई मेरे आंगन
प्रिय! बहकते शरद ने, यूं मादक किया
 
सुरभित सेवंती, मौन-मौन महका दिया
कातिक रात है, बावरा मन मुस्का दिया
रूप दर्पण में संवारु, उम्र का बांकपन
हंसनी सा उड़े, कमसिन खुनके हिया
 
बटोही-सी ठहरी, भोर ने शुभागम दिया
खिसकती दोपहरी ने भी, अनमना किया
हंसती धुंध लपेटे है, कस कर सनन सन
शिरा शिरा तड़के है, यूं धड़के है जिया
 
मलय समीर ने ठिठुरन, कंपकपा दिया
पुष्प पल्लवित सुरभि, ने गहमा किया
पांव भारी शरद के, चंचल ठुनक ठुन
ऋतुओं की ऋचा, कैसे भड़के है हिया
 
देह-देह सिहरात, मधुमास इठलाए हिया
उड़ी अलकें कांधे पे, झुमका बोले पिया
पलकें खोले हौले-हौले ,पांखुरी अनमन
शरद की चांद खुमारी, महके है जिया
 
चंचल चुलबुली चांदनी आई मेरे आंगन
प्रिय! बहकते शरद ने यूं मादक किया

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को दें ये 5 खास गिफ्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध Happy Women's Day

उबला अंडा या आमलेट क्या है सेहत के लिए फायदेमंद?

खराब लाइफस्टाइल के कारण कमजोर हो रहा है लिवर? रोज करें ये 5 योगासन

खाली पेट पिएं केसर का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024: पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ

स्वतंत्र लेखक एवं डेढ़ दशक से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत पोलियो को रोकने में कामयाब रही महिला शक्ति

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन क्‍यों बोलीं हम पुरुषों से झगड़ने नहीं आईं

महाराष्ट्र समाज देवास में महिला दिवस का आयोजन

50वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कब और क्यों मनाया जाएगा?

अगला लेख
More