Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

कविता : कासा थामें चला कलंदर

हमें फॉलो करें कविता : कासा थामें चला कलंदर

WD

नरपत आशिया"वैतालिक"
 
कासा थामे चला कलंदर
चौखट, गांव, गली, दर, घर-घर!
सहरा, जंगल, परबत,बस्ती,
गाहे-गाहे मंजर मंजर!











बाहर-बाहर दिखै भिखारी,
भीतर- भीतर शाह सिकंदर!
रेत कौड़ियां गौहर मछली
अपने भीतर लिए समंदर!
 
खोजे क्यूं जा-जाकर बाहर,
जब रब बैठा उसके अंदर!
 
कतरा-कतरा बरसा उस पर,
कैसे कह दूं उसको बंजर!
 
नरपत तुझमें कौन समाया,
इत्र-इत्र सा रहे तरबतर!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान ! शायद आप सेल्फिशनेस की चपेट में हैं...