Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अटल बिहारी वाजपेयी की कविता : झुक नहीं सकते

Advertiesment
हमें फॉलो करें अटल बिहारी वाजपेयी की कविता : झुक नहीं सकते
टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते।
सत्य का संघर्ष सत्ता से,
न्याय लड़ता निरंकुशता से,
अँधेरे ने दी चुनौती है,
किरण अंतिम अस्त होती है।
 
दीप निष्ठा का‍ लिए निष्कम्प,
वज्र टूटे या उठे भूकंप,
यह बराबर का नहीं है युद्ध,
हम निहत्थे, शत्रु है सन्नद्ध
हर तरह के शस्त्र से है सज्ज,
और पशुबल हो उठा निर्लज्ज।
 
किंतु फिर भी जूझने का प्रण,
पुन: अंगद ने बढ़ाया चरण,
प्राण-पण से करेंगे प्रतिकार,
समर्पण की माँग अस्वीकार।
 
दाँव पर सब कुछ लगा है, रुक नहीं सकते।
टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते।
 
साभार : मेरी इक्यावन कविताएं

ALSO READ: अटलजी की कविता : जंग न होने देंगे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने में गर्व का अनुभव करूंगा- अटलजी