Hanuman Chalisa

वामा साहित्य मंच की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष होंगी इंदु पाराशर और सचिव शोभा प्रजापति

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (16:04 IST)
इंदौर : वामा साहित्य मंच का गठन रचनात्मक सोच और विचारों से संपन्न शहर की प्रबुद्ध महिलाओं ने 5 जनवरी 2017 को किया था। वर्ष 2023 में संस्था वामा साहित्य मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें अमर चड्ढा निवर्तमान अध्यक्ष, इंदु पाराशर अध्यक्ष, ज्योति जैन और वैजयंती दाते उपाध्यक्ष, डॉ. शोभा प्रजापति सचिव, स्मृति आदित्य और अंजना मिश्र सहसचिव, रूपाली पाटनी कोषाध्यक्ष, नीलम तोलानी और विभा व्यास प्रचार-प्रसार एवम प्रतिभा जैन, मधु टाक, रागिनी सिंह, संगीता परमार कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
 
वामा साहित्य मंच की नियमित चलती हैं गतिविधियां।
 
वामा साहित्य मंच की नई अध्यक्ष इंदु पाराशर और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था की डेढ़ सौ से अधिक सदस्य हैं जो विभिन्न विधाओं में लेखन कार्य करती रहती हैं। मंच की गतिविधियां वर्षभर प्रति माह चलती रहती हैं। वामा साहित्य मंच ने अगले तीन माह की गतिविधियों की कार्ययोजना भी बना ली है। मंच अपनी त्रैमासिक पत्रिका भी निकालने जा रही है। I
 
अध्यक्ष इंदु पाराशर व सचिव डॉ. शोभा प्रजापति ने बताया कि वामा साहित्य मंच से विदेशों से भी कई सदस्य जुड़ी हैं। मंच की विस्तार योजना के तहत पुणे में भी शाखा खोली गई है। उज्जैन में शाखा खोलने की प्रक्रिया चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख