हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी के बारे में क्या कहते हैं विद्वान

Webdunia
यहां पढ़ें हिंदी के बारे में 15 विद्वानों के विचार-Hindi Diwas Quotes

• हिंदी के विरोध का कोई भी आंदोलन राष्ट्र की प्रगति में बाधक है। -सुभाषचंद्र बोस
 
• हिंदी द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। -स्वामी दयानंद
 
• मेरा आग्रहपूर्वक कथन है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति हिंदी के अध्ययन में लगाएं। -विनोबा भावे 
 
• भाषा ही राष्ट्र का जीवन है। -पुरुषोत्तमदास टंडन
 
• हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। -कमलापति त्रिपाठी

 
• हिंदी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेशी होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया। -डॉ. राजेंद्रप्रसाद
 
• मैं दुनिया की सब भाषाओं की इज्जत करता हूं, परंतु मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं नहीं सह सकता। -विनोबा भावे
 
• जब हम अपना जीवन जननी हिंदी, मातृभाषा हिंदी के लिए समर्पण कर दें तब हम हिंदी के प्रेमी कहे जा सकते हैं। -गोविंददास

 
• आप जिस तरह बोलते हैं, बातचीत करते हैं, उसी तरह लिखा भी कीजिए। भाषा बनावटी नहीं होनी चाहिए। -महावीर प्रसाद द्विवेदी 
 
• हिंदी भाषा की उन्नति के बिना हमारी उन्नति असंभव है। -गिरधर शर्मा
 
• आर्यों की सबसे प्राचीन भाषा हिंदी ही है और इसमें तद्भव शब्द सभी भाषाओं से अधिक है। -वीम्स साहब
 
• हिंदी भारतवर्ष के करोड़ों नर-नारियों के हृदय और मस्तिष्क को खुराक देने वाली भाषा है। -हजारीप्रसाद द्विवेदी 
 
• विदेशी भाषा में शिक्षा होने के कारण हमारी बुद्धि भी विदेशी हो गई है। -माधवराव सप्रे
 
• हिंदी पर ना मारो ताना, सभा बतावे हिंदी माना। -नूर मुहम्मद
 
• हिंदी किसी के मिटाने से मिट नहीं सकती। -चंद्रबली पांडेय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

स्टील, एल्युमीनियम और मिट्टी, कौन सा बर्तन है सबसे अच्छा? जानिए फायदे और नुकसान

मंडे ब्लूज़ से हैं अगर आप भी परेशान, तो ये खाएं ये सुपरफूड्स

आपके खाने में कितनी होनी चाहिए Fiber की मात्रा, जानें फाइबर क्या है और क्यों है ये जरूरी

White Discharge से हैं परेशान तो इस बीज का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

इंटिमेट एरिया में जलन या इरिटेशन की है परेशानी, चावल के पानी से मिलेगी राहत

अगला लेख
More