पुस्तक समीक्षा : किस्सा बेसिरपैर

Webdunia
प्रभात त्रिपाठी
यह उपन्यास स्मृतियों की किस्सागोई है, जिसके केन्द्र में इतिहास प्रवर्तक घटनाएं और व्यक्तित्व नहीं हैं। हो भी नहीं सकते, क्योंकि वे हमारे दैनिक जीवन से दूर कहीं, वाकई इतिहास नाम की उस जगह में रहते होंगे, जहां तनखैये इतिहासकार बगल में कागज-कलम-कूची लेकर बैठते होंगे। हमारे इस जीवन में जिनकी मौजूदगी, बस कुछ डरावनी छायाओं की तरह दर्ज होती चलती है। हम यानी लोग, जिनके ऊपर जीवन को बदलने की नहीं, सिर्फ उसे जीने की जिम्मेदारी होती है।
 
यह उन्हीं हममें से एक के मानसिक भूगोल की यात्रा है, जिसमें हम दिन-दिन बनते इतिहास को जैसे एक सूक्ष्मदर्शी की मदद से, उसकी सबसे पतली शिराओं में गति करते देखते हैं। जो नंगी आंखों दिखाई नहीं देती। वह गति, जिसका दायित्व एक व्यक्ति के ऊपर है, वही जिसका भोक्ता है, वही द्रष्टा। वह गति जो उसकी भौतिक-सामाजिक-राजनीतिक उपस्थिति के इहलोक से उधर एक इतने ही विराट संसार की उपस्थिति के प्रति हमें सचेत करती है।
 
लेखक यहां हमारे इहलोक के अंति‍म सिरे पर एक चारदीवारी के दरवाजे-सा खड़ा मिलता है, जो इस वृत्तांत में खुलता है और हमें उस चारदीवारी के भीतर बसी अत्यंत जटिल और समानांतर जारी दुनिया में ले जाता है, जो हम सबकी दुनिया है, अलग-अलग जगहों पर खड़े हम उसके अलग-अलग दरवाजे हैं। उन्हीं में से एक दरवाजा यहां इन पन्नों में खुल रहा है। अद्भुत है यहां से समय को बहते देखना। यह उपन्यास सोदाहरण बताता है कि न तो जीना ही, केवल शारीरिक प्रक्रिया है, और न लिखना ही।
 
लेखक परिचय : प्रभात त्रिपाठी, जन्म : 14 सितम्बर, 1941, रायगढ़ (छ.ग.)। शिक्षा : एम.ए., पी-एच.डी., सागर विश्वविद्यालय (म.प्र.)।
 
प्रकाशन : खिड़की से बरसात (अशोक वाजपेयी द्वारा सम्पादित 'पहचानÓ सीरिज), नहीं लिख सका मैं, आवाज, जग से ओझल, सड़क पर चुपचाप, लिखा मुझे वृक्षों ने, साकार समय में, बेतरतीब, कुछ सच कुछ सपने (कविता); तलघर और अन्य कहानियां (कहानी); सपना शुरू, अनात्मकथा (उपन्यास); प्रतिबद्धता और मुक्तिबोध का काव्य, रचना के साथ, पुनश्च, तुमुल कोलाहल कलह में  (आलोचना)।
 
ओड़िया से अनुवाद : समुद्र : सीताकान्त महापात्र, सीताकान्त महापात्र की प्रतिनिधि कविताएं, गोपीनाथ महांती की कहानियां, अपार्थिव प्रेम कविता : हरप्रसाद दास, वंश : महाभारत कविता : हरप्रसाद दास, शैल कल्प : राजेन्द्र किशोर पंडा।
 
पुस्तक : किस्सा बेसिरपैर
लेखक : प्रभात त्रिपाठी 
प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन
मूल्य : 599 
पेज : 368   
आई एस बी एन : 978-81-267-3043-8
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देती है ये आपके चेहरे का लुक

ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं हो ना जाएं किसी स्कैम के शिकार

पानी में मिलाकर पिएं ये 10 रुपए वाली चीज, सेहत को मिलेंगे 6 गजब के फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल तेल, बस जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन 6 बीमारियों के लिए चमत्कार से कम नहीं आम का पत्ता! जानें कैसे करें इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

क्यों होता है करेला कड़वा? डाइट में आज ही करें शामिल, सेहत को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है Cucumber, जानिए इसके 5 बेहतरीन फायदे

Noodles Side Effects: नूडल्स खाने से होते हैं ये 5 नुकसान, जानें क्या है इनका हेल्दी तरीका

रोटी के आटे में मिला लें इन 5 में से कोई एक चीज, मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी

शरीर के लिए आफत है पैकेट वाला जूस, सेहत को हो सकते हैं ये 6 गंभीर नुकसान

अगला लेख
More