व्रत में खाएं राजगिरा, पाएं 5 सेहत लाभ

Webdunia
बात जब व्रत-उपवास की होती है, तो साबूदाने और कुट्टू के साथ-साथ रामदाना यानि राजगिरे का जिक्र भी फरियाली खाद्य सामग्री में प्रमुखता से लिया जाता है। राजगिरे का प्रयोग विभिन्न फरियाली व्यंजनों में किया जाता है, और लोग इसके बने लड्डू भी चाव से खाते हैं। सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत से जुड़े बेशकीमती फायदे भी देता है राजगिरा। आप भी जानिए इसके सेहत लाभ - 

यह भी पढ़ें साबूदाना मांसाहारी है! जानिए सच...
 
1 राजगिरा प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर है। इसमें गेहूं की अपेक्षा तीन गुना अधिक फाइबर और 5 गुना अधिक आयरन होता है। इतना ही नहीं, इसमें दूध या अन्य अनाज के मुकाबले दोगुना कैल्‍शियम होता है। 
 
2 राजगिरा हड्ड‍ियों को मजबूत करता है और ऑस्ट‍ियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से आपको बचाता है। इसमें मौजूद भरपूर कैल्शियम हड्ड‍ियों के लिए बेहद फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें :  उपवास में खाते हैं कुट्टू का आटा? जानें 5 सावधानियां
 
3 राजगिरे को अनाज नहीं माना जाता, इसलिए इसका प्रयोग उपवास में करते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और शर्करा के स्तर को भी संतुलित करने में मदद करता है।
 
4 इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव को कम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें मौजूद लाइसिन और सिस्टीन बालों को स्वस्थ, मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें :  इस विटामिन की कमी से होता है कैंसर, जानें उपाय
 
5 भरपूर प्रोटीन के कारण जब उपवास में आप इसके व्यंजनों का सेवन करते हैं तो पेट देर तक भरा रहता है और आपको भूख कर एहसास नहीं होता। यह अनाज की तरह ही कार्य करता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More