महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाती हैं ये 5 चीजें, आज से ही शुरू कर दें सेवन

Webdunia
मां बनना महिलाओं के जीवन का एक अद्भुत अनुभव होता है। कई बार गलत जीवनशैली महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बुरी तरह से प्रभावित कर देती है। ऐसे में सही दिनचर्या व जीवनशैली अपनाने के अलावा ऐसी डाइट फॉलो करें जो आपकी फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने में मददगार हो। आइए, जानते हैं ऐसे ही 5 आहार के बारे में -
 
1 हरी पत्तेदार सब्जियां-
 
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से प्रजनन अंग स्वस्थ बनते हैं। हरी सब्जियों में मौजूद आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट महिला को कंसीव करने में मदद करता है।
 
2 सूखे मेवे-
 
जल्दी कंसीव करने के लिए सूखे मेवों को डाइट में शामिल करना मददगार होता है। इनमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
 
3 फल-
 
फलों का नियमित रूप से सेवन भी फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने में मददगार होता है। संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और किवी फ्रूट जैसे फलों का रोजाना सेवन करें। इनमें मौजूद विटामिन सी जल्दी कंसीव करने में मदद करता है।
 
4 रेशा युक्त आहार-
 
अपने भोजन में रेशा युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, गेहूं की रोटियां, ब्राउन राइस और बींस को जरूर शामिल करें। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ फर्टिलिटी को भी बेहतर बनाता है।
 
5 दूध पिएं -
 
दूध में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अधिक मात्रा होती है। दूध में मौजूद प्रोटीन की मदद से फर्टिलिटी हॉर्मोन जल्दी बनने में मदद मिलती है। माना जाता है कि हाई फैट डेयरी प्रोडक्‍ट फर्टिलिटी की उम्मींद ज्यादा बढ़ा देते हैं।
 
* अगर आपको कई अन्य सेहत स्मस्या हो, तो डॉक्टर से डाइट संबंधी परामर्श जरूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

नवरात्रि में अपनाएं ये काम के Waterproof Makeup Tips, गरबे में रातभर टिका रहेगा makeup

जानिए देश की पहली ट्रांसवुमन पायलट नैना मेनन की हौसले से लबरेज कहानी

क्या ज्यादा पानी पीना दिल के मरीजों के लिए हानिकारक है? जानिए क्या है सच्चाई

बुखार न होने के बाद भी किस वजह से रहता है बच्‍चों का माथा गर्म? क्या ये है खतरे की बात

सभी देखें

नवीनतम

35 पार की महिलाओं के लिए ये सुपर फूड्स हैं बहुत ज़रूरी

Navratri Skincare Tips : इस Festive Season चाहिए बेदाग चेहरा? तो इन HomeMade Toners से पाएं ग्लोइंग लुक

International Daughters Day 2024: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस क्यों मनाया जाता है?

मनोरंजक बाल कविता : खुशबू की पिचकारी

अगला लेख
More