Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Health Day 2023: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जाने थीम, उद्देश्य और तथ्य

हमें फॉलो करें World Health Day 2023: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जाने थीम, उद्देश्य और तथ्य
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (10:29 IST)
World Health Day 2023: इस वर्ष विश्‍व स्वास्थ्य संगठन अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए WHP सार्वजनिक स्वास्थ्य सफलताओं का आंकलन भी करेगा, जिन्होंने पिछले 7 दशकों के दौरान जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है। आओ जानते हैं कि इस वर्ष की क्या है थीम और क्या खास तथ्य हैं।
 
क्यों मनाते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस : 1948 में दुनिया के तमाम देशों ने एक साथ मिलकर WHO की नींव रखी थी, ताकि लोगों को हेल्दी रखने में मदद मिल सके। इसके बाद 1950 में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मानने की शुरुआत हुई। प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाने लागा। इस दिन को मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार करना है। प्रत्येक वर्ष इस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जो आंकड़ों के अनुसार वर्ष विशेष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विषयों के आधार पर होती है।
 
क्या है वर्ष 2023 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम : इस वर्ष वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम 'हेल्थ फॉर ऑल' (Health for All) रखी गयी है। यह थीम इस सोच को दर्शाती है कि सेहत एक बुनियादी मानव अधिकार है। जब भी किसी को सेहत के सम्बन्ध में जो भी सहायता चाहिए, वो बिना किसी वित्तीय कठिनाइयों के उसको मिलनी चाहिए।
webdunia
WHO के अनुसार क्या कहते हैं सेत के आंकड़े :
1. वर्ल्ड हेल्थ संगठन के अनुसार विश्व की 30% जनसंख्‍या अभी तक आवश्यक जन स्वास्थ्य सेवाओं तक भी नहीं पहुंच पाई है।
 
2. पूरी दुनिया में लगभग 930 मिलियन लोगों को अपने घरेलू बजट का 10% या इससे अधिक सेहत पर खर्च करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है।
 
3. वर्ल्ड हेल्थ संगठन के अनुसार 2 अरब लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि उनके पास सेहत पर खर्च करने के लिए पैसा नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Health Day 2023 : विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, क्यों मनाया जाता है? जानें वर्ष 2023 की थीम