World TB Day 2022 : इन 5 तरह के मरीजों को होता है टीबी का अधिक खतरा

Webdunia
गुरुवार, 24 मार्च 2022 (14:54 IST)
हर साल 24 मार्च को वर्ल्ड टीबी डे मनाया जाता है। 1882 में डॉक्टर रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया की खोज की थी, जो टीबी की बीमारी का कारण बनता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। इस साल 2022 में वर्ल्ड टीबी डे की थीम है ’इन्वेस्ट टू एंड टीबी सेव लाइव्स’ है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के तहत साल 2020 में टीबी से 15 लाख लोगों की मौत हो गई। टीबी को घातक बीमारियों में गिना जाता है। हर दिन 4100 मरीज इस बीमारी से अपनी जान गंवाते हैं।

जानते हैं क्या होता है टीबी

इसका पूरा नाम होता है ट्यूबरक्लोसिस। इसे आम भाषा में क्षय तपेदिक या क्षय रोग कहा जाता है। यह सक्रांमक रोग है जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। ऐसी मान्यता है कि यह फेफड़ों के अलावा रीढ़ या दिमाग को भी संक्रमित कर सकता है।

टीबी का क्या कारण होता है?

यह रोगाणु हवा के माध्यम से फैलते हैं और फेफड़ों को संक्रमित करते हैं। इसके साथ ही अन्य भागों को भी प्रभावित करते हैं। यह संक्रामक जरूर है लेकिन आसानी से नहीं फैलता है।

टीबी कैसे फैलता है?

टीबी से ग्रसित मरीज के खांसने, छींकने, बात करने द्वारा हवा से भी इसके फैलने का डर रहता है।

टीबी के लक्षण
- खांसी होना।
-सीने में दर्द होना।
- थकान या कमजोरी होना।
- भूख में कमी।
- वजन घटना।
- बुखार आना।
-रात को पसीना आना।

किन्हें टीबी का सबसे अधिक खतरा?

- टीबी से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले को।
- कमजोर इम्यून सिस्टम वाले को।
- किडनी, डायबिटीज की बीमारी।
- ऑर्गन ट्ांसप्लांट हुआ हो।
- कैंसर से पीड़ित मरीजों का।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More