Daily Horoscope
✕

Women Health: 30 के बाद जरूर करवाएं ये 6 जांचें, जानिए काम की बातें

Webdunia
पैप टेस्ट- पेल्विक एग्जाम - 30 की उम्र जब पार कर रहे हों, तभी से पेल्व‍िक एग्जाम की जांच शुरू करवा दें, जो कि यूटेरस की सही स्थि‍ति का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा पैप टेस्ट भी हर साल करवाएं। पैप टेस्ट सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए किया जाता है, ताकि ऐसी किसी भी स्थि‍ति में पहले की समस्या का पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सके।
 
 ब्रेस्ट कैंसर - ब्रेस्ट कैंसर की जांच जरूर कराएं, क्योंकि इसमें भी कैंसर के प्रारंभिक लक्षण दिखाई नहीं देते। जब आप पैप टेस्ट करवाने जाते हैं, तभी डॉक्टर से ब्रेस्ट कैंसर की जांच भी कराएं। इसके लिए आप हर तीन साल में मेमोग्राफी करवा सकती हैं।
 
 स्किन की जांच -  स्किन कैंसर से बचने के लिए इसकी जांच कराना बेहद आवश्यक है। इसलिए इस उम्र में ही स्किन की जांच करवाकर, स्किन कैंसर के खतरे को नकारें और आश्वस्‍त रहें। 
 
आंखों की जांच - आंखें लंबे समय तक समान्य रहें, और किसी प्रकार की आई प्रॉब्लम न हो, इसके लिए आंखों का चेकअप कराना बेहद आवश्यक है। आज के दौर में बहुत कम उम्र में ही बच्चों को आंखों की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में आप सुरक्षि‍त और सतर्क जरूर रहें। 
 
ब्लडप्रेशर - किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर ब्लडप्रेशर की जांच जरूर कराएं। ताकि ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखने में आसानी हो, वरना आपकी दूसरी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
 
कोलेस्ट्रॉल - शरीर व खून में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाना बेहद आवश्यक है। क्योंकि इनका असामान्य होना, आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ि‍त बना सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख