Hanuman Chalisa

गर्दन की झुर्रियों को मिटाने के लिए इन 5 तरीकों को आजमाएं

Webdunia
खूबसूरती का पैमाना अक्सर लोग केवल चेहरे को ही मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। चेहरे के अलावा शरीर के हर अंग पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप सिर से पैर तक खूबसूरत और जवां दिखेंगी। लोग चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए ढेरों प्रयास करते हैं, लेकिन अपने गर्दन पर शायद ही उतना ध्यान देते हैं। कई बार ध्यान न देने के चलते समय से पहले ही गर्दन पर झुर्रियों का असर दिखाई देने लगता है। ऐसे में गर्दन की उचित देखभाल करना भी जरूरी है।
  
गर्दन की भद्दी दिखने वाली झुर्रियों से आप इन 5 तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं - 
 
1.  गर्दन, शरीर के उन अंगों में से है अक्सर खुला रहता है और धूल, धूप या मौसम का प्रभाव इसकी त्वचा पर पड़ता है। इसलिए इसकी त्वचा को सुरक्षित एवं हाइड्रेट रखने का प्रयास करें।

ALSO READ: कपूर के तेल के जादुई फायदे, सेहत और सौंदर्य लाभ
 
2. जब भी बाहर निकलें, सनस्क्रीन या लोशन का इस्तेमाल करें, क्योंकि समय से पहले त्वचा पर झुर्रियों का एक कारण यूवी रेज भी हैं, इसलिए त्वचा को इससे बचाकर रखें।

 
3.  गर्दन की त्वचा पर कसाव लाने के लिए घरेलू मास्क एवं पैक का इस्तेमाल करें। बाजार के उत्पादों की अपेक्षा यह घरेलू उपाय ज्यादा सुरक्ष‍ित होते हैं साथ ही त्वचा को नमी भी प्रदान करते हैं।



 
 
 
 

 
4 . गर्दन का व्यायाम, यहां की त्वचा पर कसाव लाने में मदद करता है। आप चाहें तो योगा भी अपना सकते हैं, इससे कुछ ही समय में आप गले की त्वचा में कसावट देखेंगे।
 
5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तेलों का प्रयोग आप गले की मसाज के लिए कर सकते हैं। इनमें नारियल, जैतून और बादाम तेल शामिल हैं। इससे रूखापन कम होने के साथ-साथ त्वचा में कसाव आएगा और झुर्रियां कम होंगी।

ALSO READ: ब्यूटी के लिए कोकोनट ऑइल से बढ़कर कुछ नहीं... 5 टिप्स जो आपको अब तक पता नहीं हैं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अगला लेख