तुलसी बचाएगी जानलेवा स्वाइन फ्लू से, जानिए 6 फायदे

Webdunia
स्वाइन फ्लू(एच1एन1 फ्लू वायरस) अधिकांश पशुओ जैसे सुअरों में पाया जाता है। इन पशुओं का सेवन करने पर या इनमें पाए जाने वाले स्वाइन फ्लू के वायरस के द्वारा वातावरण के दूषित होने पर जब मनुष्य इस वायरस के संपर्क में आते हैं तो इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। 
 
आमतौर पर यह देखने में आता हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण बहुत ही साधारण बीमारी जैसे होते हैं- सर्दी, खांसी और बुखार, परन्तु यह लक्षण कभी-कभार जानलेवा भी हो सकते हैं। 
 
स्वाइन फ्लू से निजात पाने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। तुलसी में प्रतिजीवाणु (एंटीबैक्टिरीयल) गुण होते हैं जो शरीर सहित समग्र रक्षा तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और शरीर में वायरल रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।
 
तुलसी के साथ गिलोय और हल्दी का सेवन करने से, शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और स्वाइन फ्लू से बचाव करने की संभावना भी बढ़ जाती है। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए ठंडी चीजें जिनसे से कफ होने की संभावना हो उनसे परहेज करना चाहिए। और पालक, लहसुन और मूली का सेवन करना चाहिए। यदि फेफड़ों में कफ जमा हो जाए तो सरसों के तेल से शरीर की मालिश करना उपयोगी होता है। 
 
आइए जानते हैं तुलसी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में - 
 
1  तुलसी कई औषधीय गुणों के कारण बेशकीमती एवं आश्चर्यजनक जड़ी बूटी मानी जाती रही है। आयुर्वेदिक डॉक्टर अब स्वाइन फ्लू से बचाव व रोकथाम के लिए  प्रतिदिन तुलसी के प्रयोग को बहुत उपयोगी और लाभकारी बता रहे हैं।
 
2  परंपरागत चिकित्सा इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विफल रही है। तुलसी का प्रयोग वैकल्पिक चिकित्सा को बदलने का सही समय भी हो सकता है। तुलसी शरीर सहित समग्र रक्षा तंत्र को बेहतर बनाती है और शरीर में वायरल से होने वाले रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाती है।
 
3  तुलसी ना सिर्फ स्वाइन फ्लू में एक निवारक दवा के रूप में कार्य करती है अपितु तेजी से उभर रही बीमारी को कम करने का कार्य भी करती है। डॉक्टर का मानना है कि तुलसी का सेवन करने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की संभावना कम हो जाती है।
 
4   तनाव से छुटकारा,प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती,सहनशक्ति में वृद्धि, सर्दी से राहत,स्वस्थ चयापचय को बढ़ावा, सूजन को दूर करना, कोलेस्ट्रॉल को कम करना, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की आपूर्ति जैसे फायदे होते हैं। 
 
5  तुलसी रोगनाशक औषधि है। शरीर को रोगों से दूर रखने की शक्ति, आम सर्दी और फ्लू के लिए विशेष रूप से लाभदायक और बीमारियों को जल्दी समाप्त करना व सेहत सुधारने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकती  हैं।
 
6 अदरक, गुड़ अथवा गिलोय के साथ तुलसी के मिश्रण का प्रयोग शारीरिक सुरक्षा प्रणालियों को बढ़ाता है। स्वाइन फ्लू नियंत्रित करने के लिए ताजा तुलसी का रस या कम से कम 20-25 मध्यम आकार के तुलसी के पत्ते अथवा पत्तों का पेस्ट का खाली पेट नियमित रूप से दिन में दो बार सेवन किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देती है ये आपके चेहरे का लुक

ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं हो ना जाएं किसी स्कैम के शिकार

पानी में मिलाकर पिएं ये 10 रुपए वाली चीज, सेहत को मिलेंगे 6 गजब के फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल तेल, बस जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन 6 बीमारियों के लिए चमत्कार से कम नहीं आम का पत्ता! जानें कैसे करें इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

क्यों होता है करेला कड़वा? डाइट में आज ही करें शामिल, सेहत को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है Cucumber, जानिए इसके 5 बेहतरीन फायदे

Noodles Side Effects: नूडल्स खाने से होते हैं ये 5 नुकसान, जानें क्या है इनका हेल्दी तरीका

रोटी के आटे में मिला लें इन 5 में से कोई एक चीज, मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी

शरीर के लिए आफत है पैकेट वाला जूस, सेहत को हो सकते हैं ये 6 गंभीर नुकसान

अगला लेख
More