जानिए महिलाएं कैसे रहें तनाव मुक्त, ये हैं कुछ बेहतरीन Stress Management Tips

स्ट्रेस को मैनेज करने के 5 जरुरी टिप्स

WD Feature Desk
सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (14:44 IST)
Self care tips : आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे बहुत काम लोग है जो तनाव नहीं लेते हैं। महिलाओं में तो तनाव सबसे अधिक होता है। उनको खुद का तनाव होता है अपने घर परिवार का तनाव होता है। ऐसे में उनके लिए ये बहुत जरुरी है कि वो अपने स्वास्थ्य का ध्यान हमेशा रखें। इसलिए इस आर्टिकल में कुछ ऐसे उपाय दिए गए हैं जिनकी मदद से महिलाएं अपने जीवन से तनाव को कम कर सकती हैं। 
 
1. मेडिटेशन करें 
मेडिटेशन करने से शरीर से अच्छे हार्मोंस यानी एंडोर्फिन हार्मोन जिसे हैप्पी हार्मोन भी कहते हैं, रिलीज होते हैं। इससे न केवल स्ट्रेस कम होता है बल्कि आपको खुशी का एहसास भी होता है। तनाव और चिंता को दूर करना मेडिटेशन में गहरी श्वास प्रणाली से कॉर्टिजोल जैसे तनाव जनक हॉर्मोन की मात्रा कम होती है। स्ट्रेस महिलाओं की सेहत और व्यवहार पर गलत असर डालता है। उन्हें कई किस्म की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में मेडिटेशन शरीर के लिए आध्यात्मिक दवा की तरह काम कर सकता है। दिन में केवल 15 से 20 मिनट का ध्यान दिमागी शांति के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। 
 
 
2. ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें 
तनाव को कम करने में मदद करने और रिलैक्स को बढ़ावा देने के लिए सांस का उपयोग किया जा सकता है। महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए रोजाना डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव, अवसाद और एंग्जाइटी को काफी कम कर देता है। इसके लिए आप 4 सेकंड के लिए सांस लें, 7 सेकंड के लिए रोकें और 8 सेकंड के लिए सांस छोड़ें। 
 
 
3. मन को रिलैक्स रखें
भले आपके पास ऑफिस और घर, दोनों की जिम्मेदारियां हैं। इसके बावजूद, आपके लिए जरूरी है कि खुद को रिलैक्स रखें और मन को शांत रखें। एक्सरसइज भी मन को शांत रखने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। आपके मन को रिलैक्स करने के लिए आप कुकिंग कर सकती हैं, लाइट म्यूजिक सुन सकते हैं, गार्डनिंग या चाहें तो डांस भी कर सके हैं। 

 
4. नेचर से जुड़िए 
प्रकृति में समय बिताने से आपका तनाव काफी हद तक काम होता है। आपका मूड बेहतर होता है और खुशी और सेहत की भावना बढ़ती है। अगर आप कर सकते हैं, तो अपने मन और शरीर को ऊर्जा देने के लिए प्रकृति की ओर वापस जाएं। प्रकृति में कुछ देर की सैर से या समय बिताने से मस्तिष्क के उस हिस्से में गतिविधि कम हो जाती है जो नकारात्मक विचारों से जुड़ा होता है।

 
5. पॉजिटिव एटिट्यूड रखें 
हमेशा सकारात्मक विचार रखें। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड तनाव को कम करने में सहायक है। सकारात्मक सोच या आशावादी रवैया किसी भी परिस्थिति में अच्छी बातों पर ध्यान केंद्रित करने का अभ्यास है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप वास्तविकता को अनदेखा करें या समस्याओं को हल्के में लें। इसका सीधा सा मतलब है कि आप जीवन में अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं को इस उम्मीद के साथ देखते हैं कि चीजें अच्छी होंगी। 

 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
ALSO READ: अगर लेनी है स्ट्रेस फ्री नींद तो रोज करें ये 5 काम, शरीर रहेगा हमेशा हेल्दी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देती है ये आपके चेहरे का लुक

ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं हो ना जाएं किसी स्कैम के शिकार

पानी में मिलाकर पिएं ये 10 रुपए वाली चीज, सेहत को मिलेंगे 6 गजब के फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल तेल, बस जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन 6 बीमारियों के लिए चमत्कार से कम नहीं आम का पत्ता! जानें कैसे करें इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जानिए महिलाएं कैसे रहें तनाव मुक्त, ये है कुछ बेहतरीन Stress Management Tips

अगर लेनी है स्ट्रेस फ्री नींद तो रोज करें ये 5 काम, शरीर रहेगा हमेशा हेल्दी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को 10वें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

दूध और प्याज वाला पास्ता क्या सच में है सेहत के लिए हानिकारक? जानें सच्चाई

अगला लेख
More