माहवारी देर से आती है, तो जरूर पढ़ें यह 5 कारण

Webdunia
यूं तो माहवारी महिलाओं के लिए समस्या नहीं, बल्कि प्रकृति का विशेष उपहार है, लेकिन जब यह अनियमित हो जाए तो जरूर एक समस्या बन जाता है। कई बार इसके कारण भी पता नहीं होते, कि आखिर क्यों माहवारी में देरी हो रही है, आपमें से कई महिलाओं या युवतियों के इस सवाल का जवाब है इस आलेख में -  

यह भी पढ़ें :  पीरियड्स के दर्द के 5 उपाय, आप भी आजमाएं
 
महिलाओं एवं युवतियों में हर महीने होने वाला मासिकधर्म जिसे आम भाषा में माहवारी, पीरियड्य या मेन्सेस भी कहा जाता है, जरूरी नहीं है कि हर महीने एक ही तारीख पर आए। लेकिन गर्भावस्था के अलावा भी इसके देरी से आने के अलग-अलग कारण कारण हो सकते हैं। जानिए कौन से हैं वे कारण -  
 
1 कम या अधि‍क उम्र में माहवारी की शरुआत होना कई बार माहवारी में अनियमिता पैदा करता है, जो कि सामान्य बात है। समय के साथ इसका नियमन होता, अत: चिंता की बात नहीं है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए अमृत है अशोक का पेड़, जानें 5 फायदे
 
2 वजन का अत्यधिक बढ़ना या मोटापा भी माहवारी में अनियमितता का एक प्रमुख कारण है। कई बार यह समस्या थायरॉइड के कारण होती है, अत: डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।


3 हमारी दिनचर्या और खानपान में बदलाव के कारण भी कई बार माहवारी देरी से आने की समस्या होती है। ऐसे में अपनी जीवनशैली और डाइट को व्यवस्थित कर आप इसे नियमित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महिलाओं की सेक्स समस्याओं में फायदेमंद है यह इलाज
 
माहवारी देरी से होने का एक गंभीर कारण पॉलिसिस्टिक ओवरी सिड्रोम हो सकता है, अत: ऊपर दिए गए कारणों के अलावा अगर ऐसा होता है तो इसकी जांच जरूर करवाएं।
 
5 तनाव एवं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी माहवारी को प्रभावित करने वाला एक बड़ा कारण है। ओवरी यानि अंडाशय पर सिस्ट अर्थात आवरण बन जाने के कारण भी अक्सर ऐसा होता है।

सम्बंधित जानकारी

सोते समय चढ़ जाती है पैरों की नस तो अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय

क्या रोज पैदल चलने से घुटने खराब होते हैं? जानें क्या है सही तरीका

प्यारी बेटी के लिए खोज रहे हैं छोटा और क्यूट नाम तो ये ऑप्शंस हैं बढ़िया

किडनी मरीज का कैसा होना चाहिए डाइट प्लान? जानिए क्या खाएं और क्या नहीं

खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 10 चीजें, तबीयत हो जाएगी खराब!

पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर कभी नहीं होगा मनमुटाव, अपनाएं ये तरीका

जानिए क्यों होता है पीरियड्स के समय ब्रेस्ट पेन, क्या ये सामान्य है

विटामिन B12 की कमी कितने दिन में पूरी होती है? जानिए क्या खाएं

रोजाना लंच में खिचड़ी खाने से शरीर में आते हैं ये 7 गजब के बदलाव! जानें बनाने का सही तरीका

अरेंज मैरिज हो या प्रेम विवाह, हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए अपनाएं ये फ़ॉर्मूले

अगला लेख
More