जन्माष्टमी प्रसाद पंचामृत सेहत के लिए भी है अमृत, जानिए 6 फायदे

Webdunia
Panchamrit benefits

पूजन के समय पंचामृत प्रसाद के रूप में जरूर चढ़ाया जाता हैं। कई खास त्योहारों के अवसर पर पंचामृत का विशेष महत्व होता है। पंचामृत का अर्थ है- 5 प्रकार के अमृत। इसे दूध, दही, घी, शहद व मिश्री मिलाकर बनाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार पंचामृत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कहते हैं कि पंचामृत के सेवन से सकारात्मकता का भाव पैदा होता है।

जहां पंचामृत का धार्मिक महत्व है, वहीं यह स्वास्थ्य के लिए अमृत से कम नहीं है। आइए जानते हैं पंचामृत के 6 सेहत लाभ के बारे में- 

पंचामृत कैसे बनाएं?
 
पंचामृत बनाने के लिए दही, दूध, 1 चम्मच शहद, घी व चीनी आवश्यकता अनुसार लें, साथ ही आप पंचामृत में तुलसी के 8 से 10 पत्ते भी डाल सकते हैं, साथ ही इसमें बादाम और केसर भी मिला सकते हैं।
 
पंचामृत के फायदे
 
1. पंचामृत के सेवन से कमजोरी दूर होती है, साथ ही शरीर भी तंदुरुस्त बनता है।
 
2. यदि पंचामृत का नियमित सेवन किया जाए तो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
 
3. यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो पंचामृत का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
 
4. पाचन संबंधी परेशानी होने पर भी इसका सेवन लाभदायक सिद्ध होता है।
 
5. कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
 
6. सौंदर्य को बढ़ाने में भी यह बहुत फायदेमंद है। पंचामृत के सेवन से चेहरे पर निखार आता है व मुंहासे जैसी समस्या भी दूर होती है। लेकिन किसी भी चीज की अति नुकसानदायक सिद्ध होती है इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से भी बचना चाहिए।

ALSO READ: श्रीकृष्ण को प्रिय मक्खन के health-beauty benefits

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

श्राद्ध के भोजन में क्या-क्या बनाना चाहिए, नोट करें 5 खास रेसिपी

जानिए देश की पहली ट्रांसवुमन पायलट नैना मेनन की हौसले से लबरेज कहानी

क्या ज्यादा पानी पीना दिल के मरीजों के लिए हानिकारक है? जानिए क्या है सच्चाई

बुखार न होने के बाद भी किस वजह से रहता है बच्‍चों का माथा गर्म? क्या ये है खतरे की बात

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा

अगला लेख
More