Hanuman Chalisa

पान सिर्फ मुखवास ही नहीं औषधि भी है, पढ़ें 10 गुण

Webdunia
किसी समारोह में या घर पर भोजन के बाद, बेहतर पाचन और मुखवास के रूप में प्रयोग किया जाने वाला पान, केवल स्वाद की पुड़िया नहीं है, बल्कि इससे आपकी कई तरह की समस्याएं हल हो सकती हैं..जानिए किन समस्याओं में कारगर है पान का पत्ता - 
 
1  एंटीसेप्टिक - पान का पत्ता एक एंटीसेप्टिक का काम करता है। छोटी-मोटी चोट या खरोंच आने पर, या मोच आने पर पान का पत्ता लपेटना, या उसे पीस कर लगाने से लाभ होता है । 
 
2 नकसीर - नकसीर या नाक से खून आने की समस्या में पान के पत्ते सूंघने से लाभ होता है, और खून आना बंद हो जाता है।
 
3 लाल आंखें- थकान, नींद न होना या फिर आंखों में किसी कारण से समस्या होने पर, जब आंखें लाल हो जाएं, तो पान के पत्ते उबालकर ठंडे किए गए पानी के छींटे आंखों पर मारें।
 
4 मोटी आवाज- आवाज मोटी होने की स्थति में पान खाना और उसका पानी पीना बेहद लाभदायक होता है। इससे आवाज भी ठीक होती है, अैर गले की समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। 
 
5 मसूड़े - मसूड़ों में खून आने या अन्य तकलीफ होने पर, पान को उबालकर उसके पानी से गरारे करने से, मसूड़ों से खून का की समस्या में लाभ मि‍लता है। 
 
6 ब्रोंकाईटिस - पान के 7 पत्ते को दो कप पानी में चीनी के साथ उबालें। जब यह पानी 1 गिलास रह जाए, तब इसे दिन में 3 बार पीने से ब्रोंकाईटिस में लाभ होता है।
 
7 कफ - पान के 15 पत्ते, तीन गिलास पानी में उबालें । जब यह पानी एक तिहाई रह जाए तो इसे दवा के रूप में दिन में 3 बार पिएं। इससे कफ निकलने में आसानी होगी।
 
8 शरीर की दुर्गंध - शरीर की दुर्गंध लगातार बने रहने पर, पान के 5 पत्ते, दो कप पानी में उबालकर इस पानी को दोपहर के वक्त पीने से लाभ मि‍लता है।
 
9 खुजली - शरीर में खुजली की समस्या होने पर, पान के पत्ते उबालकर उस पानी से नहाने से खुजली ठीक हो जाती है। 
 
10 स्तनपान -  स्तनपान कराते समय दर्द अैर सूजन के कारण परेशानी आ रही हो, तो पान के पत्तों पर नारियल का तेल लगाकर हल्का सा गर्म कर लें, और स्तनों के पास रखें। इससे सूजन कम होगी और स्तनपान में आसानी होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस पर लें धरती को हरा-भरा बनाने का सच्चा संकल्प

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

अगला लेख