Health Care : मोटापे और कब्ज से राहत दिलाए घी, जरूर जानिए फायदे

Webdunia
अगर आप सोचते हैं कि घी खाने से मोटापा बढ़ेगा, तो आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी कि आयुर्वेद के अनुसार डाइट में घी शामिल करने से मोटापा और कब्ज जैसी कई अन्य समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। आइए जानते हैं डाइट में घी शामिल करने के 5 फायदे - 
 
 
1 मोटापा से दिलाता है राहत-
 
ऐसा भी माना जाता है कि घी का सेवन मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। कहते है कि देसी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है जो शरीर में जमे, जिद्दी फैट को पिघलाकर मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।
 
2 कब्ज से दिलाता है राहत -
 
 
घी के सेवन से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलने में फायदा होता है। आयुर्वेद के अनुसार देसी घी पित्त का शमन करता है, साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ को भी बाहर निकलने में मदद करता हैं।
 
3 हार्मोन को करता है संतुलित -
 
देसी घी में विटामिन A, विटामिन K2, विटामिन D, विटामिन E के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका सेवन अन्य लोगों के अलावा  गर्भवती स्त्री और स्तनपान कराने वाली मातालाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
 
4 हड्डियां करें मजबूत -
 
घी में भरपूर मात्रा में विटामिन K2 पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी तरल पदार्थ का निर्माण करने में मदद करता हैं। इसलिए घी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
 
 
5 त्‍वचा और बालों के लिए फायदेमंद - 
 
घी से चेहरे की मसाज करने पर त्‍वचा की ड्रायनेस कम होती है और चेहरे की खोई नमी वापस आने में मदद मिलती है। इसके अलावा सिर पर भी घी की मसाज करना बालों के लिए फायदेमंद होता है। सिर पर घी की मसाज करने से बाल घने और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

ALSO READ: Corona virus: workplaces पर रखें इन बातों का ध्यान

ALSO READ: Corona Virus से नहीं घबराएं, जानें Expert Advice

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More