शरीर में सूजन के हो सकते हैं गंभीर कारण, जानिए 5 उपाय

Webdunia
शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होना, किसी न किसी समस्या का सूचक हो सकता है। इसलिए शरीर की गतिविधियों पर नजर रखें और सूजन का कारण जानने का प्रयास करें। कई बार सूजन के साथ बुखार या प्यास लगने जैसी चीजें भी होती हैं, इन पर ध्यान देना जरूरी है।
 
हालांकि सूजन कोई बीमारी नहीं होती लेकिन ये बीमारी की ओर इशारा जरूर करती है। शरीर के अलग-अलग अंगों में सूजन, अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को दर्शाती है। जैसे चेहरे व हाथ पैरों पर सूजन गुर्दे की बीमारी के कारण हो सकती है। जांघों व हाथों पर सूजन दिल की समस्याओं को दर्शाती है वहीं पेट की सूजन लीवर संबंधी समस्या हो सकती है। आम तौर पर महिलाओं को मासिक धर्म के कारण भी शरीर पर सूजन हो सकती है, जो समय के अनुसार अपने आप कम हो जाती है।
 
सूजन को कम करने के लिए घरेलू उपचार काफी कारगर साबित होते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय, जो सूजन को कम करने में मदद करेंगे - 
 
1 गर्म या गुनगुने दूध का हल्दी के साथ सेवन करें, जल्द ही सूजन से निजात मिलेगी।
2 गर्म पानी में नमक डालकर इस पानी से सिंकाई करें। सिंकाई करने के लिए कपड़े का प्रयोग करें।
3 जीरा औ चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लें और दिन में 3 बार इसका सेवन करें। 
4 खजूर का सेवन करना भी सूजन के लिए लाभकारी है।
5 दस ग्राम सौंठ को पुराने गुड़ के साथ मिलाकर थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे फायदा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

नवरात्रि में अपनाएं ये काम के Waterproof Makeup Tips, गरबे में रातभर टिका रहेगा makeup

जानिए देश की पहली ट्रांसवुमन पायलट नैना मेनन की हौसले से लबरेज कहानी

क्या ज्यादा पानी पीना दिल के मरीजों के लिए हानिकारक है? जानिए क्या है सच्चाई

बुखार न होने के बाद भी किस वजह से रहता है बच्‍चों का माथा गर्म? क्या ये है खतरे की बात

सभी देखें

नवीनतम

35 पार की महिलाओं के लिए ये सुपर फूड्स हैं बहुत ज़रूरी

Navratri Skincare Tips : इस Festive Season चाहिए बेदाग चेहरा? तो इन HomeMade Toners से पाएं ग्लोइंग लुक

International Daughters Day 2024: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस क्यों मनाया जाता है?

मनोरंजक बाल कविता : खुशबू की पिचकारी

अगला लेख
More