प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें इसके नुकसान

Webdunia
sugarcane juice 
 
- मोनिका पाण्डेय 
 
गर्मी के मौसम में आपने अक्सर लोगों को गन्ने का जूस पीते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि प्रेग्नेंट वुमन के लिए यह जूस नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो गन्ने के जूस में विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी3, बी5 के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान जेस्‍टेशनल डायबिटीज़ का ख़तरा ज़्यादा होता है और गन्ने में मौजूद शुगर का उच्च स्तर इसका ख़तरा बढ़ा सकता है। साथ ही अगर आप पहले से डायबिटीज या फिर जेस्टेशनल डायबिटीज से जूझ रही हैं, तो गन्ने के जूस का सेवन बिल्कुल न करें।
 
प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीना वैसे तो सुरक्षित होता है, लेकिन इसके सेवन में आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए, जैसे साफ-सुथरी जगह से ही गन्ने का जूस खरीदें क्योंकि प्रेग्नेंसी में हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। 
 
अगर गन्ने का जूस सफाई से न निकाला जाए, तो इससे पेट का इंफेक्शन या फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। जो आपके और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 
 
गन्ने के जूस का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करें। इसमें मौजूद हाई शुगर लेवल्स ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने का काम करते हैं। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के वक्त यह ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है।

sugar cane juice
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा

Mobile Radiation से शरीर को हो सकता है भारी नुक्सान, हो जाइए सावधान

सेक्स के बाद UTI की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान, अपनाएं ये तरीके

20 सितंबर : श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन आज, जानें उनका जीवन और 25 बहुमूल्य कथन

अगला लेख
More