ramcharitmanas
✕

टेस्टी के साथ हेल्दी भी है सोयाबीन की हरी फलियां, जानिए 5 फायदे

Webdunia
सोयाबीन की नन्हीं फलियां जब परिपक्व होती हैं और उसमें बीज आ जाते हैं, तब इन्हें उबालकर खाया जाता है। मटर के दानों की तरह यह भी काफी स्वादिष्ट होती हैं, और सेहत के लिए लाभदायक भी। जानिए इसके खास लाभ - 
 
1 सोयाबीन फलियों का सही मात्रा में प्रयोग दिमाग के लिए पोषण का काम करता है। एक शोध के अनुसार इसका सेवन करने वाले लोगों में उम्र के अनुसार मानसिक रोगों की संभावना बेहद कम होती है।
 
2 प्रोटीन से भरपूर इन फलियों का सेवन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मददगार है, जिसे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की श्रेणी में रख जाता है। यह हाई ब्लडप्रेशर और हृदय की समस्याओं से बचाने में मददगार है।
 
3 आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सोयाबीन की फलियों का सेवन आपको ब्रेस्ट कैंसर और प्रोटेस्ट कैंसर से भी बचा सकता है। यह कैंसर कोशिकाओं को समाप्त करने में कारगर है और ट्यूमर को बनने से रोकने में भी मददगार है।
 
4 टाइप 2 डाइबिटीज के रोगियों के लिए यह फायदेमंद है। टाइप 2 डाइबिटीज के रोगियों को किडनी की समस्या होने का खतरा भी होता है, लेकिन सोयाबीन को अपनी डाइट में शामिल करके आप इससे बच सकते हैं। 
 
5 गर्भावस्था में शरीर को सामान्य से अधिक आयरन की आवश्यकता होती है, साथ ही फॉलिक एसिड भी जरूरी है। ये चीजें आप सोयाबीन फलियों से प्राकृतिक तरीके से पा सकते हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख