आहार के यह 5 रंग जरुरी है शानदार सेहत के लिए

Webdunia
जीवन में रंगों का कितना महत्व है, यह बात हर कोई जानता है। हर रंग का अपना महत्व होता है, जिसका असर हमारे जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर दिखाई देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इन रंगों का प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ता है। हर रंग के फल और सब्ज‍ियों में मौजूद पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। आइए जानते हैं, वे 5  रंग जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं - 
 
1 लाल रंग - लाल रंग साहस और उर्जा का प्रतीक होता है, और आपके स्वास्थ्य के मामले में भी कुछ इसी तरह से फायदेमंद है। लाल रंग के फल और सब्ज‍ियों में लाइकोपिन और एंथेसायनिन होता है, जो कैंसर की संभावना को कम करने के साथ ही आपकी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते है। ये शरीर को आवश्यक उर्जा भी प्रदान करते हैं, जिससे आप तरोताजा बने रहते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में टमाटर, गाजर, चुकंदर, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, सेब, चेरी, आलूबुखारा आदि को शामिल कर सकते हैं।  
 
2 हरा रंग - हरा रंग हरियाली और खुशहाली का सूचक होता है, और यह तबियत को भी हरा रखता है।  हरे रंग के फलों और सब्ज‍ियों में सल्फोराफिन, आइसोथायोसिन, इंडोल, ल्यूटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।  इनमें विटामिन ए और सी के साथ ही बी कॉम्प्लेक्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कैल्श‍ियम से भरपूर होते हैं।  इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्ज‍ियां, ककड़ी, बीन्स, ब्रोकोली के साथ-साथ हरे अंगूर, सेब, जाम व नाशपाती का प्रयोग कर सकते हैं। 
 
3 पीला रंग - पीले रंग के फल और सब्ज‍ियां जैसे-पपीता,संतरा, अनानास, शिमला मिर्च, मक्का, सरसों, कद्दू, नींबू, पीच, आम, खरबूजा आदि का प्रयोग कर आप अल्फा कैरोटीन, बीटा कैरोटीन, बायोफ्लैवेनॉइड्स, विटामिन-सी को अपने शरीर में जगह देते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करते हैं। इसके इलावा यह हृदय रोग एवं फेफड़ों की समस्या के लिए भी फायदेमंद है।  इससे आंखों की समस्याओं में भी फायदा मिलता है।  
 
4 सफेद रंग - सफेद रंग को सब्ज‍ियों या फलों के माध्यम से अपनी डाइट में शामिल करने से कैंसर और ट्यूमर होने का खतरा कम होता है।  इसके अलावा ये हृदय को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर में वसा के स्तर के नियंत्रित करते हैं। इनमें एलीसीन और फ्लैवेनॉइड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सफेद रंग को डाइट में शामिल करने के लिए आप केला, मूली, आलू, गोभी, लहसुन, प्याज, नारियल, मशरूम आदि का प्रयोग कर सकते हैं।  
 
5 नीला या बैंगनी रंग - एंथोसायनिन से भरपूर नीले या बैंगनी रंग कि फल और सब्जि‍यां आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने में मदद करता है। यह हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद होता है और कैंसर की संभावना का कम करने में सहायक है।  इसके लिए आप जामुन, काले अंगूर, आलू बुखारा, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, बैंगन और इस रंग की अन्य पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

अगला लेख
More