इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन खाने से करें परहेज

Webdunia
वैसे तो लहसुन सेहत के लिहाज से बहुत गुणकारी होती है। लेकिन अगर आपको इन 5 में से कोई एक भी स्वास्थ्य समस्या हो, तो लहसुन खाने से परहेज ही करना बेहतर रहेगा - 
 
1 एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट का अल्सर और डायरिया जैसी समस्याओं में लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। लहसुन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है।
 
2 एनिमिया के मरीजों के लिए भी लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। इस स्थिति में लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन में कमी का कारण बन सकता है, जिसे हीमोलाइटिक एनिमिया भी कहते हैं।
 
3 अगर आपको निम्न रक्तचाप यानि लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो लहसुन का सेवन करने से बचें। यह रक्तचाप को और कम कर सकता है। इसके विपरीत हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का प्रयोग करना रक्तचाप को कम करने में मददगार होगा।


ALSO READ: टमाटर करेगा कई रोगों का उपचार, जानिए क्यों ये है हेल्थ के लिए वरदान
 
4 गर्भास्था में लहसुन खाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लहसुन की गर्म प्रकृति होने के कारण यह गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए इससे बचें।
 
5 अगर आप किसी तरह का ऑपरेशन या सर्जरी करवाने वाले हैं, तो लहसुन का प्रयोग समस्या का कारण बन सकता है। यह खून को पतला करता है और इन स्थिति में सर्जरी के वक्त ब्लीडिंग अधिक हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

लगातार गुस्सा या तनावपूर्ण मनःस्थिति को त्यागना काल धर्म है

International Day Of Peace: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

World Alzheimer's Day: विश्व अल्जाइमर दिवस आज, जानें इतिहास, लक्षण, कारण और उपाय

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

अगला लेख
More