ओमिक्रॉन के बाद नए वायरस ने दी दस्‍तक, WHO ने बताया कितना खतरनाक

Webdunia
कोरोना वायरस की मार खत्म नहीं हो रही है। वहीं इस बीच अब कोरोना के नए वैरिएंट नियोकोव ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। वुहान के साइंटिस्टों ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है। इनका कहना है कि यह वैरिएंट दक्षिण अ‍फ्रीका में मिला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी संक्रमण दर और मृत्यु दर दोनों ही तीव्र है। अनुमानित हर तीन मरीजों में से एक की जान भी जा सकती है। गौरतलब है कि वुहान शहर से ही कोरोना वायरस धीरे-धीरे समूची दुनिया में फैला था।  

हालांकि अन्य न्‍यूज एजेंसी के अनुसार ये नया वैरिएंट नहीं है। साल 2012 और 2015 में पश्चिम एशियाई देशों में इसके मरीज मिले थे। दक्षिण अफ्रीका में भी नियोकोव वैरिएंट चमगादड़ में देखा गया। शुरुआत में यह पशुओं में देखा गया था। एक वेबसाइट के मुताबिक नियोकोव और उसके सहयोगी वायरस PDF-2180-CoV इंसानों की कोशिकाओं को संक्रमित कर सकता है।साथ ही यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस वैरिएंट के इंसानों में फैलने की क्षमता कम है। लेकिन फिर भी इस पर गहन रिसर्च की जरूरत है।  
 
नियोकोव पर WHO की राय

WHO के मुताबिक इंसानों पर नियोकोव के संभावित खतरे को जानने के लिए अधिक शोध की जरूरत है। WHO से जुड़े विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE), खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)हालात पर नजर रखे हुए हैं। WHO के मुताबिक, क्या नया वायरस मनुष्यों के लिए जोखिम पैदा करेगा, इसके लिए आगे बड़े अध्ययन की आवश्यकता होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More