जानिए, किन कारणों से शरीर में कैल्शि‍यम हो जाता है कम

Webdunia
आपकी हड्ड‍ियों एवं शरीर के कुछ अंगों के विकास के लिए कैल्शि‍यम का सेवन अत्यंत आवश्यक है। लेकिन आजकल कई लोग कैल्शि‍यम की कमी के कारण स्वाथ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इससे बचने के लिए कैल्शि‍यम की कमी के लिए जिम्मेदार कारणों पर ध्यान देना जरूरी है। शरीर में कैल्शि‍यम की कमी के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें 6 प्रमुख कारण हैं - 
 
1 कमजोर पाचन - शरीर में पाचन तंत्र या पाचन क्रिया कमजोर या मंद होने पर हमारे द्वारा किए गए भोजन से कैल्शि‍यम का सही तरीके से अवशोषण नहीं हो पाता या फिर बेहद कम होता है। इसके लिए पाचन तंत्र को भ्री अधि‍क मेहनत की आवश्यकता होती है। 
 
2 आहार - यदि आप अपने दैनिक आहार में कैल्शियमयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करते, तो यह आदत आपके शरीर में कैल्शि‍यम की कमी पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए कैल्शि‍यम युक्त पदार्थों का सेवन करें।
 
3 मासिक धर्म - महिलाओं में अगर मासिक धर्म की प्रक्रिया सामान्य से अधि‍क होती है, तो यह आपके शरीर में आयरन के साथ ही कैल्शि‍यम की कमी के लिए जिम्मेदार कारण हो सकता है।   
 
4 स्तनपान - शि‍शु के नवजात होने पर अगर उसे पर्याप्त मात्रा में स्तनपान न कराया जाए, तो उसके शरीर में कैल्शि‍यम की कमी हो सकती है, जिसका प्रभाव उसकी कमजोर हड्ड‍ियों के रूप में आजीवन रह सकता है।
 
5 अगर आप प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में सूर्य का प्रकाश अर्थात धूप नहीं लेते हैं, शारीरिक श्रम नहीं करते या यौगिक क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करते तो य‍ह कैल्शि‍यम की कमी का कारण हो सकते हैं। 
 
6 शकर - अपनी दिनचर्या में शकर युक्त पदार्थों का अत्यधि‍क सेवन करना, शरीर में कैल्शि‍यम की कमी करने के साथ ही आपकी हड्ड‍ियों को बेहद कमजोर कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट खाएं हरा धनिया, सेहत को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे

अपने पैरों को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए, फॉलो करें ये फुटकेयर टिप्स

हिंदी दिवस पर पढ़िए इन महान विभूतियों के अनमोल विचार

Parenting Tips: जानिए कैसे छोटे बच्चों में डालें डिसिप्लिन की आदत, बिना डांटे भी सिखा सकते हैं ये अच्छी हेबिट

बच्चे की लिखावट सुधारने के लिए आजमाएं ये टिप्स, सुन्दर बनेगी राइटिंग

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी दिवस 2024 पर रोचक निबंध : Hindi Diwas Essay

गृहमंत्री ने दी हिन्दी दिवस की शुभ कामनाएं, कहा- हिन्दी का प्रत्येक भारतीय भाषा से अटूट रिश्ता

Hindi Diwas 2024: हिन्दी भाषा को अपनाने वाला पहला राज्य कौन सा था?

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को आठवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

हिंदी दिवस पर पढ़िए इन महान विभूतियों के अनमोल विचार

अगला लेख
More