Health Tips : इन 5 टिप्स को अपनाएं और बेहतर सेहत पाएं

Webdunia
अच्छी डाइट और व्यायाम बेहतर सेहत और जीवन के लिए हमेशा लाभकारी होती है, लेकिन इसके साथ ही आपके खान-पान और जीने का तरीका भी आपकी सेहत को काफी हद तक प्रभावित करता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो भोजन करने से जुड़े यह 5 सूत्र आपको पता होना चाहिए - 
 
1 पहला सूत्र है, खाने को चबा-चबाकर खाना। यह सिर्फ कहने की बात नहीं है बल्कि प्रत्यक्ष तौर पर आपकी सेहत पर असर डालती है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि हमारे मुंह में जितने दांत हैं, हर निवाले को उतनी बार यानि 32 बार चबाना चाहिए। आप भी कोशिश कीजिए कि ज्यादा से ज्यादा चबाकर खाएं।
 
2 खाना खाने के दौरान पानी बिल्कुल न पिएं। पानी का सेवन खाना खाने के आधा घंटा पहले व बाद में ही करेंगे तो यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होगा और आपकी सेहत के लिए भी।
 
3 रात के खाने को लेकर सतर्क रहेंगे, तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। ज्यादातर समस्याएं पेट के कारण होती है, और अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो वह सही तरीक से पच नहीं पाता जिससे कई स्वास्थ्य समस्या पैदा होती हैं। कोशिश कीजिए सोने से कम से कम दो घंटे पहले ही भोजन कर लें और हल्का भोजन लें।
 
4 खाना खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम, ठंडा पानी आदि का सेवन न करें अन्यथा आपको पाचन संबंधी समस्या व कब्ज हो सकता है। इसका कारण है आपकी पाचन अग्नि का समाप्त होना। इसका आपकी सेहत पर गलत असर पड़ता है। 
 
5 खाने के साथ कभी फलों का सेवन न करें, यह पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बिगाड़ कर रख देता है और फिर आपको पाचन व पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। फलों का सेवन हमेशा भोजन के आधा या एक घंटा पहले ही कर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More