Morning Walk Tips : सीधे नहीं उल्टे चलने से सेहत को होते हैं ये 5 लाभ

Webdunia
अभी तक सभी यहीं जानते हैं कि रोज सुबह वॉक करना जरूरी है। वॉक करना यानी सीधे चलना। लेकिन कभी आपने रिवर्स वॉकिंग के फायदे जानने की कोशिश की है। पहले तो आपको भी सुनकर आश्‍चर्य जरूर होगा। लेकिन रिवर्स वॉकिंग यानी उलटे पैर चलना। अगर नहीं जानते हैं तो चलिए आज जान लीजिए। 
 
1. समन्‍वय (कॉर्डिनेशन) - उल्‍टी दिशा में चलने से आपके कॉर्डिनेशन में सुधार होता है। क्‍योंकि आप सामान्‍य से परे काम कर रहे हो। उल्‍टी दिशा में चलने के लिए आपके शरीर को बेहतर कॉर्डिनेशन के लिए उसे विकसित करना होता है। इससे आपका फोकस बेहतर होता है।
 
2. मांसपेशियां होती है मजबूत - दरअसल, सभी इस तरह से एक्‍सरसाइज नहीं करते हैं कि पैर के पीछे की साइड की मांसपेशियों का इस्‍तेमाल हो सकें। वहीं अगर आप रिवर्स वॉकिंग करते हैं तो इससे पैरों के पीछे की मांसपेशियां मजबूत होगी। 
 
3.घुटनों पर पड़ता है कम दबाव - जब हम सामान्‍य तरह से वॉक करते हैं तो सीधे घुटनों पर जोर पड़ता है। वहीं रिवर्स वॉकिंग के जरिए दर्द में आराम मिलता है। क्‍योंकि रिवर्स वॉकिंग में आपके घुटनों पर नहीं बल्कि पीछे की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। 
 
4.पीठ दर्द में आराम - 8 घंटे लगातार कंप्‍यूटर पर बैठकर काम करने से पीठ दर्द होने लगती है। पीठ दर्द हर युवाओं में भी कॉमन हो गई है। इसका कारण है हैमस्ट्रिंग में लचीलेपन की कमी। एक रिसर्च में भी खुलासा हुआ है कि उलटे पैर वॉक करने से कमर दर्द और पीठ दर्द में छुटकारा मिलता है। हर रोज कम से कम 15 मिनट रिवर्स वॉकिंग जरूर करें। 
 
5.वजन कम करने में मददगार - जी, जब आप उल्‍टा चलेंगे, तब आपका वजन पीछे की तरफ घिरेगा। लेकिन आपको उसे बैलेंस करके चलना होगा। जितना बॉडी को कड़क करेंगे। इतनी तेजी से वजन कम करने में मदद मिलगी। तो यह है रिवर्स वॉकिंग के फायदे।     
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा

Mobile Radiation से शरीर को हो सकता है भारी नुक्सान, हो जाइए सावधान

सेक्स के बाद UTI की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान, अपनाएं ये तरीके

20 सितंबर : श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन आज, जानें उनका जीवन और 25 बहुमूल्य कथन

अगला लेख
More