5 fruits for healthy liver - लिवर की सफाई करते हैं ये 5 फल, जरूर करें इनका सेवन

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (13:57 IST)
लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर का मुख्‍य कार्य करता है। बता दें कि जहां आजकल बॉडी को डिटॉक्स करने की बात की जाती है लिवर वहीं कार्य करता है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है। आप जो भी खाते हैं उसे पचाने में मदद करता है। प्रमुख रूप से प्रोटीन का निर्माण करता है। जरूरी पोषक तत्‍वों को फैट में परिवर्तित करता है। लंबे वक्त तक लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में सुधार करना जरूरी होता है। क्‍योंकि लिवर खराब होने के बाद अन्य बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए लंबे वक्‍त तक लिवर को स्‍वस्‍थ रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ये 5 फल जरूर शामिल करें।

1.सेवफल - अंग्रेजी में एक कहावत है  an apple a day keeps the doctor away यानी प्रतिदिन एक सेब डॉक्‍टर से दूर रखता है। यह आपके लिवर को डिटॉक्स करता है। सेब शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। इसमें मौजूद पेक्टिन तत्‍व कोलेस्ट्रॉल, डाइजेस्टिव सिस्‍टम को ठीक करता है।
 
2.नींबू - इसमें सबसे अधिक विटामिन सी मौजूद होता है। कोविड काल में डॉक्टर ने भी विटामिन सी सेवन करने की सलाह दी। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे लिवर साफ रहता है। नींबू में मौजूद तत्‍व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं। आप चाहे तो नींबू पानी भी पी सकते हैं।

3. बेरीज - इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल लिवर को स्‍वस्‍थ रखते हैं। इस फल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। उचित मात्रा में बेरीज में पोषक तत्‍व होते हैं।

4. अंगूर - अंगूर सभी को पसंद होते हैं। बच्चे भी बड़े चाव से इसे खाते हैं। अंगूर भी कई प्रकार के होते हैं। लाल, हरे, काले जिनमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। वहीं काले और लाल अंगूर का सेवन करने से लिवर स्‍वस्‍थ रहता है। लिवर में हुई सूजन, इन्फेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अंगूर का सेवन करते रहना चाहिए।

5. केला - केला कई सारी बीमारियों का इलाज करने में मदद करता है। पेट संबंधित, अपच की समस्या, कमजोरी लगने पर केले का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, जब लिवर पर सूजन आती है तो खाना आसानी से नहीं पचता है। ऐसे में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। डॉक्‍टर की सलाह से केले का सेवन कर सकते हैं।

हालांकि लिवर शरीर का अहम हिस्‍सा है। ऐसे में गंभीर समस्‍या होने पर डॉक्‍टर की सलाह से ही किसी फल और सब्जियों का सेवन करें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देती है ये आपके चेहरे का लुक

ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं हो ना जाएं किसी स्कैम के शिकार

पानी में मिलाकर पिएं ये 10 रुपए वाली चीज, सेहत को मिलेंगे 6 गजब के फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल तेल, बस जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन 6 बीमारियों के लिए चमत्कार से कम नहीं आम का पत्ता! जानें कैसे करें इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

क्या आपको भी पसंद है चाय के साथ नमकीन खाना? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Chiffon Saree StylingTips : शिफॉन साड़ी में खूबसूरत दिखने के टिप्‍स

ऑफिस के लिए 5 best corporate outfit ideas, जानिए किन आउटफिट्स से मिलेगा परफेक्ट प्रोफेशनल लुक

खाने के बाद चबाएं एक पान का पत्ता, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए, अपनाएं ये बेहतरीन Nail Care Tips

अगला लेख
More