Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शकीरा के गीतों द्वारा चुनाव प्रचार

हमें फॉलो करें शकीरा के गीतों द्वारा चुनाव प्रचार
अहमदाबाद (एएनआई) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:40 IST)
भले ही गुजरात के गाँववासी कोलंबियाई गायिका शकीरा के लटकों-झटकों और लैटिन गीतों से हमेशा अनिभिज्ञ रहे हों, मगर वर्तमान में चल रहे गुजरात चुनाव प्रचारों में शकीरा का कोलंबियाई जादू गुजरात के निवासियों पर छा रहा है।

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी इस बार शकीरा के गीतों के गुजराती संस्करणों द्वारा चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार कर रही है। इन गीतों में शकीरा के गीतों को राजनीतिक परिदृश्य में तैयार किया गया है।

‘पंजो’ नामक शीर्षक वाले एक शकीरा के गीत में कांग्रेस के चुनावी निशान 'हाथ का पंजा' का जमकर प्रचार किया गया है, जिसे डॉक्टर उत्पल और अनीता फर्नांडिस ने गाया है।

नहीं दूसरी ओर जहाँ कांग्रेस सार्वजनिक स्थलों पर शकीरा के गीतों द्वारा अपने उम्मीदवार का जमकर प्रचार कर रही है, वहीं भाजपा भी पीछे नहीं है। शकीरा के गुजराती संस्करण के जवाब में भाजपा स्थानीय लोकगीत ‘सनेडो’ द्वारा चुनाव प्रचार कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi