Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

मोदी की चुनाव सभा रद्द

हमें फॉलो करें मोदी की चुनाव सभा रद्द
अमरेली (भाषा) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:10 IST)
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने की वजह से सोमवार को उनकी दो चुनाव सभाएँ रद्द कर दी गईं। हेलीकॉप्टर अमरेली जिले के बाबरा में खराब हो गया।

भाजपा महासचिव विजय रूपानी ने बताया कि मोदी को सौराष्ट्र क्षेत्र में आज सात चुनाव सभाओं को संबोधित करना था। महुआ में सभा करने के बाद वह बारा पहुँचे जहाँ उनका हेलीकॉप्टर खराब हो गया।

उन्होंने कहा सोमनाथ और तलाला विधानसभा क्षेत्रों में मोदी की चुनाव सभा रद्द कर दी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi