Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शंकराचार्य की मोदी के खिलाफ अपील

हमें फॉलो करें शंकराचार्य की मोदी के खिलाफ अपील
नई दिल्ली (वार्ता) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:33 IST)
पुरी के शंकराचार्य स्वामी अघोक्षजानंद देव तीर्थ ने सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आपसी मतभेद भुलाकर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंके।

शंकराचार्य ने कहा कि मोदी के बुरे कारनामों का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने न केवल देश के साम्प्रदायिक सौहार्द को चोट पहुँचाई है, बल्कि हिन्दुओ को भी शर्मसार किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी का हिन्दुओं का शुभचिंतक और विकास पुरुष बनने का दावा ढकोसला साबित हुआ है।

उन्होंने सभी धर्म निरपेक्ष दलों को सलाह दी कि वे नंदीग्राम जैसे मुद्दों पर आपस में नही उलझे। बल्कि एकजुट होकर मोदी को लोकतंत्र के मंदिर से उखाड़ फेंकने की चुनौती को स्वीकार करें।

शंकराचार्य ने हिन्दूवादी संगठनों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे दोमुँही बात नही करें। उन्होंने कहा कि अगर वे मोदी की नीतियों और क्रियाकलापों से नाराज हैं तो खुलकर उनका विरोध करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi