Hanuman Chalisa

अब नरेन्द्र मोदी के रोड शो पर विवाद

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (14:27 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इंटरव्यू के बाद अब नरेन्द्र मोदी का रोड शो विवादों में घिर गया है। उल्लेखनीय है कि मोदी गुरुवार को मतदान करने अहमदाबाद पहुंचे थे। 
 
इस संबंध में एएनआई ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसके मुताबिक नरेन्द्र मोदी जब वोट डालने के पश्चात बाहर निकले तो उनके वाहन के आसपास काफी भीड़ जुट गई थी। उन्होंने कार में खड़े होकर सबका अभिवादन किया साथ स्याही लगी अंगुली दिखाकर लोगों को यह भी दिखाया कि उन्होंने वोट दिया है।
 
इस बीच, मोदी का वाहन भी चलता रहा और लोग भी कतार लगाकर दोनों तरफ खड़े हो गए। मोदी ने साबरमती के रानिप क्षेत्र के बूथ नंबर 115 पर मतदान किया था। 
 
मोदी ने कतार में खड़े होकर किया मतदान : मोदी ने अहमदाबाद जिले की साबरमती सीट पर एक स्कूल में बनाए गए गए मतदान केंद्र पर मतदान किया। प्रधानमंत्री अपना मत डालने के लिए मतदान केंद्र पर कतार में खड़े रहे और अपनी बारी का इंतजार किया।
 
निशान उच्च विद्यालय में अपना वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों को इंक लगी अपनी अंगुली दिखाई। वहां उपस्थित लोग ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे थे।
 
कांग्रेस की आपत्ति : नरेन्द्र मोदी के इस रोड शो पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी के इंटरव्यू पर चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय टीवी चैनलों को नोटिस दिए थे, जबकि गुजरात के स्थानीय चैनलों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, क्या आज निकलेगा हल?

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला

Top News 25 July: सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, 6 दिन बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

'11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?

अगला लेख