गुजरात चुनाव पर 500 करोड़ का सट्‍टा, भाजपा को बढ़त

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (18:39 IST)
अहमदाबाद। सट्‍टा बाजार की मानें तो गुजरात में अबकी बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है। हालांकि कांग्रेस इस बात से संतुष्ट हो सकती है, उसके प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। 
 
सट्‍टा बाजार पर एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा 150 का आंकड़ा तो छू ही नहीं पाएगी साथ ही उसका वर्तमान आंकड़े (115) पर भी टिके रहना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। सट्‍टा बाजार के मुताबिक, भाजपा को 101 से 103 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस की सीटें पिछली (61) की तुलना में बढ़ सकती हैं। 
 
इस रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को 71 से 73 सीटें मिल सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, गुजरात पर 500 करोड़ रुपए का सट्‍टा लग चुका है। सट्‍टा बाजार में 99 से 100 सीटों के लिए साढ़े तीन रुपए का भाव है, जबकि 110 सीटों के लिए डेढ़ रुपए का भाव है। सट्‍टा बाजार में जिसका भाव ज्यादा होता है, पलड़ा उसका ही भारी रहता है। 
 
उल्लेखनीय है कि इस समय दोनों ही प्रमुख दलों ने गुजरात की सत्ता के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को होने जा रहा है, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होगा। परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

अगला लेख
More