21 February: American President Day, जानिए 5 रोचक बातें

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (19:15 IST)
- ईशु शर्मा
 
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति दिवस हर वर्ष फरवरी के तीसरे सोमवार को संघीय अवकाश (federal holiday) के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष ये दिन 21 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। यह दिवस अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। विशेष रूप से इस दिवस पर जॉर्ज वाशिंगटन (George Washington) और अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) को सम्मानित किया जाता है, जिन्हें अमेरिकी इतिहास के महानतम राष्ट्रपतियों में से एक माना गया है। चलिए जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
 
1. ये दिवस अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन (George Washington) के जन्मदिन (22 फरवरी 1732) से शुरू हुआ था। 22 फरवरी 1885 में अमेरिकी सरकार ने पहली बार राष्ट्रपति वाशिंगटन के जन्मदिन पर संघीय अवकाश (federal holiday) रखने की घोषणा की थी। 
 
2. 1971 में US कांग्रेस ने राष्ट्रपति वाशिंगटन के जन्मदिन की तारीख बदल कर फरवरी के तीसरे सोमवार को कर दी ताकि लोग 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड (long weekend) मना सकें। 
 
3. राष्ट्रपति दिवस एक संघीय अवकाश है यानी यह राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। इसका मतलब यह है कि अलग-अलग राज्य और व्यवसाय यह तय कर सकते हैं कि छुट्टी मनाई जाए या नहीं।
 
4. इस दिन अधिकतर अमेरिकी सरकारी कार्यालय बैंक, शेयर बाजार और अमेरिकी डाक सेवा बंद रहती है। 
 
5. हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रदेश न्यू मेक्सिको (New Mexico) प्रेसिडेंट दिवस नवंबर के आखिरी शुक्रवार को मनाता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

त्योहार पर बाजार में मिलावटी पनीर की भरमार, घर पर ऐसे करें असली और नकली पनीर की पहचान

करवा चौथ के दिन कौन-से तेल का दीपक जलाना माना जाता है शुभ

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

क्या आप भी हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं तो जरूर करवाएं ये 3 टेस्ट

क्या आपके शरीर में भी रहती है खून की कमी तो आजमाएं ये 5 हैक्स

अगला लेख
More